भगवान बिरसा जैविक उद्यान में वृद्ध तेंदुए ‘मिर्ज’ की मौत, अधिक उम्र के कारण काफी कमजोर हो गया था तेंदुआ

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भगवान बिरसा जैविक उद्यान में वृद्ध तेंदुए ‘मिर्ज’ की मौत, अधिक उम्र के कारण काफी कमजोर हो गया था तेंदुआ

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भगवान बिरसा जैविक उद्यान में रह रहे नर तेंदुए “मिर्ज” की गुरुवार रात मौत हो गई. जैविक उद्यान प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तेंदुए की उम्र लगभग 24 वर्ष थी और अधिक उम्र के कारण वह काफी कमजोर हो गया था. पिछले करीब पांच दिनों से उसने भोजन एवं पानी का सेवन भी काफी कम कर दिया था.

बताया गया कि जैविक उद्यान के पशु चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा तेंदुए का नियमित उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा था. वर्ष 2018 में उसे असम राज्य चिड़ियाघर से आदान-प्रदान योजना के तहत भगवान बिरसा जैविक उद्यान लाया गया था.

मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम तीन सदस्यीय पशु चिकित्सक दल द्वारा डॉ. एम.के. गुप्ता, विभागाध्यक्ष (पैथोलॉजी), रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के नेतृत्व में किया गया. प्रारंभिक जांच में अधिक उम्र के कारण शरीर के पिछले हिस्से में पक्षाघात (पैरालिसिस) होने से मौत की आशंका जताई गई है.

विस्तृत जांच के लिए शव के विभिन्न अंगों के नमूने एकत्र कर रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय भेज दिए गए हैं. पोस्टमार्टम के दौरान जैविक उद्यान के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में धूमधाम से मनायी गयी वट सावित्री पूजा, सुहागिनों ने रखा अखंड सौभाग्य का व्रत

संबंधित सामग्री

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बंगाल सह प्रभारी अम्बा प्रसाद ने वीडियो जारी कर भानु प्रताप शाही पर किया तीखा पलटवार 

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बंगाल सह प्रभारी अम्बा प्रसाद ने वीडियो जारी कर भानु प्रताप शाही पर किया तीखा पलटवार 

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बंगाल सह प्रभारी अम्बा प्रसाद ने एक वीडियो जारी कर भानु प्रताप शाही के हाल के दिनों मे किए गए वीडियो पर तीखा पलटवार किया है.

चैनपुर में स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

चैनपुर में स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत रेस्क्यू किया और इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

चंदवा प्रखंड कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

चंदवा प्रखंड कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण के साथ हुई<br/>

गणेशपुर के हुंडराटांड टोला में श्मशान घाट जाने के लिए पहुंच पथ तक नहीं ,शव के साथ जोखिम भरे रास्ते जाने को मजबूर ग्रामीण

गणेशपुर के हुंडराटांड टोला में श्मशान घाट जाने के लिए पहुंच पथ तक नहीं ,शव के साथ जोखिम भरे रास्ते जाने को मजबूर ग्रामीण

कई बार ग्राम सभा और पंचायत जन प्रतिनिधियों को अर्जी लगाई, लगभग डेढ़ किलोमीटर तक की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है

CCL कथारा क्षेत्र की कॉलोनियों का जायजा लेने पहुंचे श्रमिक नेता विल्सन फ्रांसिस, कथारा के स्वच्छता अभियान पर उठाए सवाल

CCL कथारा क्षेत्र की कॉलोनियों का जायजा लेने पहुंचे श्रमिक नेता विल्सन फ्रांसिस, कथारा के स्वच्छता अभियान पर उठाए सवाल

सीसीएल कॉलोनियों में फैली गंदगी और गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान को खानापूर्ति बताया