नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान की शुरुआत छोटकी खरगडीहा पंचायत के गौशाला मेला प्रांगण से की गयी

स्कूली छात्र-छात्राएं, सैकड़ों महिला पुरुष सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग

By : News11 Bharat
नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान की शुरुआत छोटकी खरगडीहा पंचायत के गौशाला मेला प्रांगण से की गयी

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान की शुरुआत गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत छोटकी खरगडीहा पंचायत के गौशाला मेला प्रांगण से की गई. यहां से जुलूस के निकाला गया जहां पर स्कूली छात्र-छात्राएं हाथों में तख्ती लिए नारा लगाए, हम सबने ठाना है नशा को दूर भगाना है, नशे की लत एक बीमारी है इससे दूर रहना समझदारी है, नशा नहीं शिक्षा अपनाओ देश को नई राह दिखाओ सहित कई नारा लगाए गए. जो छोटकी खरगडीहा मुख्य चौक पर नुक्कड़ सभा किया गया लोगों को बताया गया. यह जागरूकता अभियान पूरे प्रखंड बेंगाबाद प्रखंड के 25 पंचायतों में सप्ताह के एक दिन आयोजित किया जाएगा. जहां पर नशा से दूर रहने के लिए नशा मुक्ति अभियान चलाने के लिए लोगों को नुक्कड़ सभा के माध्यम से नशा के दुष्परिणाम को बताया गया. बेंगाबाद बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई प्रखंड प्रमुख मीना देवी ने बताया कि अभी के दिनों में युवा पीढ़ी नशे की लत लग रही है युवा पीढ़ी गर्त की और जा रहे हैं इससे कई महिलाएं पीड़ित है कई घर बेघर हो जा रहे हैं आए दिन-ब-दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है जिसका मुख्य कारण नशा होता है इन सबसे बचने के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा कि ताकि आने वाले पीढ़ी को नशा से दूर रखा जाए और अच्छे मार्ग पर बच्चे चलकर मुकाम हासिल करें. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मीना देवी, संचालन पूर्व मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा व धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय मुखिया सुनीता देवी ने किया. मौके पर मुख्य रूप से मुखिया मो शमीम, देवेंद्र कुमार यादव, सुनील कुमार यादव, मो सलीम, छोटेलाल दास,मो मुस्तकीम, सुनील वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष, स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को भी मिले सम्मान, इतिहास को लिखे जाने की जरूरत - दीपक प्रकाश

संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार