उत्पाद विभाग की टीम ने राजनगर थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब अड्डों पर की छापेमारी, 80 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

टीम ने 1200 किलोग्राम जावा महुआ को किया विनष्ट

By : News11 Bharat
उत्पाद विभाग की टीम ने राजनगर थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब अड्डों पर की छापेमारी, 80 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: उपायुक्त, सरायकेला–खरसावां के निर्देशानुसार तथा अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला–खरसावां झितिज विजय मिंज के निर्देशन में प्राप्त सूचना के आलोक में  गुरुवार को राजनगर थाना अंतर्गत मुराकाटी एवं जोजोगोडा ग्राम में अवैध महुआ शराब अड्डों पर छापेमारी अभियान चलाया गया.

छापेमारी के क्रम में कुल 80.00 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर विधिवत जब्त की गई, जबकि 1200.00 किलोग्राम जावा महुआ को नियमानुसार विनष्ट किया गया.

अवैध शराब अड्डा संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है. अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

इस संबंध में अधीक्षक उत्पाद द्वारा बताया गया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध इस प्रकार के प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेंगे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई

संबंधित सामग्री

रांची: खलारी के पोल्ट्री फार्म में मिला विशालकाय अजगर, करीब 25 मुर्गियों को बनाया शिकार 

रांची: खलारी के पोल्ट्री फार्म में मिला विशालकाय अजगर, करीब 25 मुर्गियों को बनाया शिकार 

संदीप नायक ने बताया कि उनके फार्म से बीते कई दिनों से रोजाना मुर्गियां गायब हो रही थी.

जमीन फर्जीवाड़ा: हेमंत सोरेन पर आरोप गठन के बिंदु पर अब सोमवार को होगी सुनवाई

जमीन फर्जीवाड़ा: हेमंत सोरेन पर आरोप गठन के बिंदु पर अब सोमवार को होगी सुनवाई

हेमंत सोरेन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होंगे.

गुमला की प्रगति कुमारी को UGC-NET परीक्षा में मिली बड़ी सफलता, क्षेत्र में खुशी का माहौल 

गुमला की प्रगति कुमारी को UGC-NET परीक्षा में मिली बड़ी सफलता, क्षेत्र में खुशी का माहौल 

गुमला जिले की बसिया निवासी प्रगति कुमारी ने अपनी मेधा और लगन का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

जमीन फर्जीवाड़ा: हेमंत सोरेन पर आरोप गठन के बिंदु पर आज होगी सुनवाई 

जमीन फर्जीवाड़ा: हेमंत सोरेन पर आरोप गठन के बिंदु पर आज होगी सुनवाई 

मामले की सुनवाई पीएमएलए की विशेष कोर्ट में होगी.

झारखंड में हत्या का केस, गुजरात में जिंदा मिली महिला; मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा

झारखंड में हत्या का केस, गुजरात में जिंदा मिली महिला; मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा

महिला के पिता ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया और उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया