सीआरपीएफ 11 बटालियन की गोल्फ कंपनी ने सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया 

By : News11 Bharat
सीआरपीएफ 11 बटालियन की गोल्फ कंपनी ने सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया 

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: सारंडा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलवारी के स्कूल परिसर में सीआरपीएफ के 11 बटालियन  गोल्फ कंपनी की ओर से शुक्रवार को सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. मौके पर कंपनी के द्वितीय कमान अधिकारी पिताबास पंडा मौजूद थे. मौके पर ग्रामीणों के बीच कंबल,शॉल,रसोई बर्तन, स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, क्रिकेट टीम को क्रिकेट किट, फुटबॉल टीम को फुटबॉल कीट वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्रों को कंप्यूटर सेट वितरण किया गया. मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी पिताबास पंडा ने कहा की जो भटके हुए साथी है वह मुख्य धारा में आ जाए. सरकार की और भटके हुए साथियों के पुनर्वास निति काफी अच्छी बनाई  है. मौके पर कंपनी निरीक्षक मिथलेश प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक शारदानंद सिंह, एस आई रामदेव पासवान,स्कूल के प्रधान शिक्षक एम्मानुवेल लकड़ा, ग्रामीण मुंडा देवनंदन सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: ठंड में CSR बना सहारा, मनातू गांव में हिंडाल्को ने बांटे कंबल

संबंधित सामग्री

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.