मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क: खलारी. खलारी प्रखंड स्थित केडी स्टेडियम में आयोजित 46वें श्रावणी मेले का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांके विधायक सुरेश बैठा, रांची लोकसभा की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय एवं एनके एरिया महाप्रबंधक अमिताभ तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया. उद्घाटन से पूर्व मेला संचालन समिति के संरक्षक रंजन सिंह राजा ने मुख्य अतिथि सुबोधकांत सहाय को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया. समिति के सदस्यों ने विधायक सुरेश बैठा, यशस्विनी सहाय, महाप्रबंधक अमिताभ तिवारी सहित अन्य अतिथियों का भी अंगवस्त्र देकर स्वागत किया.
मेले में मिठाई, खिलौने, महिलाओं के आभूषण एवं घरेलू सामानों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, ब्रेकिंग डांस राइड सहित कई मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं. इस अवसर पर केडीएच पीओ विमल कुमार, राघवेन्द्र गांधी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्यामजी महतो, सुल्तान अंसारी, राजेश सिंह मिंटू, इंदिरा देवी, बी.एन. पांडे, शैलेश कुमार, अनिल भगत, वीरेन्द्र भगत, वशीर अंसारी, रंजन सिंह राजा, फिरोज अंसारी, अशोक राम, प्रदीप कुमार, सतीश ठाकुर, तनवीर आलम, बाबूलाल गंझू, असलम अली, रूबी यादव, सुरेन्द्र यादव, सुनील रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बहरागोड़ा में निकला विशाल तिरंगा यात्रा