निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

By : Ark Sahuliyar
निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
हजारीबाग जिले के तत्कालीन डीसी रहते हुए सेवायत भूमि की अवैध खरीद-बिक्री में शामिल होने के आरोपों में जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान एसीबी और बचाव पक्ष की ओर से प्रस्तुत दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

अब विनय चौबे की जमानत याचिका पर मंगलवार को फैसला सुनाए जाने की संभावना है. इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में चल रही है. जिस प्रकरण में विनय चौबे ने हाईकोर्ट से जमानत की मांग की है, उसमें अगस्त महीने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने इस संबंध में कांड संख्या 9/2025 दर्ज किया है. इससे पहले हजारीबाग स्थित एसीबी की विशेष अदालत ने 16 सितंबर को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया. इस मामले में एसीबी ने विनय चौबे के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है. सुनवाई के दौरान एसीबी की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुमित गड़ोदिया ने पक्ष रखा, जबकि विनय चौबे की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आर.एस. मजूमदार ने अदालत में दलीलें पेश कीं.

ये भी पढ़ें- झारखंड सरकार ने IAS तबादला आदेश में किया आंशिक संशोधन, छवि रंजन होंगे स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव 

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।