विश्व आदिवासी दिवसर

यूसिल सामुदायिक केन्द्र जादूगोड़ा में सजा आदिवासी संस्कृति का रंग, जय आदिवासी के नारों से गूंजा जादूगोड़ा

आधुनिक भारत के निर्माण में आदिवासियों की अहम भूमिका - दामु नायक

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
यूसिल  सामुदायिक केन्द्र जादूगोड़ा में सजा आदिवासी संस्कृति का रंग, जय आदिवासी के नारों से गूंजा जादूगोड़ा

विद्या शर्मा/न्यूज11  भारत

जादूगोड़ा/डेस्क:  विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर  यूसिल आवासीय  कॉलोनी जादूगोड़ा में आदिवासी महोत्सव  का भव्य आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन  उपस्थित अतिथियों  ने अपने दिवंगत पूर्वजों को पूजा _ अर्चना व गीत के जरिय ईश्वर को याद कर की. यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संघ के  कार्यकारी अध्यक्ष दामु नायक, माझी बाबा बीरेन टुडू, साहित्य अकादमी पुरुस्कार से सम्मानित दुर्गा प्रसाद मुर्मू, गुरुबारी सरदार,  सृजन टुडू,  सुरजीत सोरेन  एस के सोरेन ने  आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, भाषा, साहित्य, कला, संस्कृति एवं विरासत को संरक्षित एवं संवर्धित करने पर विशेष जोर दिया गया. महोत्सव के माध्यम से आदिवासी संस्कृति की विविधता और समृद्ध विरासत को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का संदेश दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी समृद्ध भाषा, संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली से है. हमें अपनी संस्कृति को हमेशा ध्यान में रखना होगा और आने वाली पीढ़ी को भी अपनी भाषा एवं संस्कृति से जोड़कर रखना होगा. उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हमारे बच्चे अपनी मातृभाषा, लोक परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत को समझें तथा उसे आगे बढ़ाने का कार्य करें. कार्यक्रम के अंत में जय आदिवासी के नारों से  जादूगोड़ा गूंज उठा
महोत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां पेश का सबका मन मोह लिया. इस दौरान 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले छात्र _ छात्राओं को  अतिथियों ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में शामिल संघ के लोग

  • नरवा पहाड़ :यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सफल बनाने में यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी  संघ, जादूगोड़ा के सहायक सचिव सुरजीत सोरेन ,दामु नायक (कार्यकारी महासचिव इंडस्ट्रियल संबंध )सृजन टुडू,( महासचिव,)
  • शंखों  मुर्मू (सहायक सचिव बागजाता )
  • वीरेन टुडू,(माझी बाबा नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी)लखन टुडू (सहायक सचिव महुलडीह )
  • मंगल बकीरा  कार्यकारणी सदस्य
  • रामी हेंब्रम कार्यकारणी सदस्य
  • सुधीर मुंडा कोषाध्यक्ष
  • सिद्धों हो सोना राम मुर्मू,कमल हासदा
  • हरि पदो सोरेन ( बागजाता)
  • बादूज मार्डी बागजाता
  • दिनेश मुर्मू ( बागजाता)
  • जितराई सोरेन जादूगोड़ा
  • हीरा टुडू,,सागर टुडू गुरुवारी सरदार
  • फागू महाली , भरत किस्कू, जगबल सिंह सरदार मानिक चंद्र  मुर्मू समेत जादूगोड़ा, बागजाता नरवा पहाड़, तुरामडीह, महुलडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से संघ के पदाधिकारी व कार्यकारणी सदस्यों ने हिस्सा लिया.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.