आईसीटी लैब में चोरी

उत्क्रमित उच्च विद्यालय खैरियो के आईसीटी लैब में चोरी, लाखों के उपकरण ले गए चोर  

उत्क्रमित उच्च विद्यालय, खैरियो के आईसीटी लैब में बीती रात चोरों ने हाथ साफ़ किया.

By : News11 Bharat
उत्क्रमित उच्च विद्यालय खैरियो के आईसीटी लैब में चोरी, लाखों के उपकरण ले गए चोर  

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत 
बरही/डेस्क:
बरकट्ठा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, खैरियो के आईसीटी लैब में बीती रात चोरों ने हाथ साफ़ किया. चोर लैब से लाखों रुपये के उपकरण लेकर फरार हो गए. सुबह जब प्रधानाध्यापक स्कूल पहुंचे और लैब का ताला टूटा पाया, तब चोरी की जानकारी हुई. इसके बाद बरकट्ठा थाना प्रभारी को मामले की सूचना दी गयी. 

जांच में पाया गया कि लैब से कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, कैमरा समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब हैं. चोरी हुए सामानों में 3 थिन क्लाइंट (सीपीयू),  3 मॉनिटर, 3 की-बोर्ड, 3 माउस, 1 ब्रदर प्रिंटर, 1 विवोसोनिक प्रोजेक्टर,  1 आईरिस कैमरा, 1 वेब कैमरा, 3 जेब्रोनिक्स हेडफोन, और 1 स्पीकर साउंड सिस्टम शामिल है. 

प्रधानाध्यापक ने बताया कि यह विद्यालय के बच्चों और शिक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी क्षति है. मामले में बरकट्ठा थाना में आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. प्रधानाध्यापक ने अपने आवेदन में बताया कि 8 अप्रैल 2020 को भी विद्यालय में बिजली बोर्ड एवं अन्य सामानों की चोरी हुई थी. इसकी सूचना भी बरकट्ठा थाना को दी गई थी. 
 
विद्यालय प्रबंधन ने प्रशासन से चोरी गए सभी उपकरणों की बरामदगी के साथ-साथ विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की है. घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में भी रोष है.

इसे भी पढ़ें: SC, ST और OBC छात्रों को अब BIT मेसरा में मिलेगी मुफ्त शिक्षा, ₹79.40 करोड़ में सरकार ने किया समझौता

संबंधित सामग्री

शशांक राज पुनः बनाए गए BJYM के प्रदेश अध्यक्ष, एक बार फिर मिली युवा मोर्चा की जिम्मेदारी

शशांक राज पुनः बनाए गए BJYM के प्रदेश अध्यक्ष, एक बार फिर मिली युवा मोर्चा की जिम्मेदारी

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी गयी है. शशांक राज पुनः BJP युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं.

घाघरा में फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

घाघरा में फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

मायके वालों को आशंका- गला दबाकर हत्या के बाद शव फांसी पर लटकाया

चौबीस वर्षीय युवक जितेंद्र तुरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटीं बेंगाबाद पुलिस

चौबीस वर्षीय युवक जितेंद्र तुरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटीं बेंगाबाद पुलिस

आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, बताया जाता है कि मृतक अत्यधिक शराब का सेवन करता था

सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले का HC में किया बचाव, कहा- पूरी भर्ती प्रक्रिया सिस्टमेटिक फ्रॉड से प्रभावित

सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले का HC में किया बचाव, कहा- पूरी भर्ती प्रक्रिया सिस्टमेटिक फ्रॉड से प्रभावित

राज्य सरकार ने कोर्ट से 18 अगस्त 2026 की परीक्षा रद्द करने की अधिसूचना को बरकरार रखने की मांग की

JSSC-CGL गड़बड़ी: जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी: जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.