अच्छी शिक्षा का कोई शॉर्टकट नहीं , मेहनत और लगन के साथ लक्ष्य तक पहुंचें बच्चे - निरल पूर्ति

By : News11 Bharat
अच्छी शिक्षा का कोई शॉर्टकट नहीं , मेहनत और लगन के साथ लक्ष्य तक पहुंचें बच्चे - निरल पूर्ति

 रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 

मझगांव/डेस्क: तांतनगर प्रखंड के पंचायत चिटीमिटी 10+2 विद्यालय में छह कमरा भवन और प्राथमिक विद्यालय  बामेहुटुब में तीन कमरा भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास मझगांव विधानसभा क्षेत्र के‌ विधायक निरल पूर्ति के द्वारा गुरुवार को किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि मझगांव विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ शिक्षा, स्वास्थ और रोजगार पर काम किया जा रहा है. जिससे लोगों को बुनियादी सुविधा मिल सके. प्लस टू उच्च विद्यालय चिटीमिटी और प्राथमिक विद्यालय  बामेहुटुब में बच्चों के शिक्षा ग्रहण के लिए भवन की जरूरत हो रही थी. इसको देखते हुए प्राथमिकता के साथ दोनों विद्यालय में भवन का निर्माण किया जा रहा है. जिससे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो.

झारखंड सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और मजबूत करने के लिए सभी प्रकार की सरकारी सुविधा बच्चों को उपलब्ध करवा रही है. भवन के साथ बैंच, डेस्क, किताब, कॉपी, छात्रवृत्ति, साइकिल, स्कूल किट, खेल की सामग्री यहां तक की बच्चों के मानसिक विकास के लिए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है. जिससे बच्चों में मानसिक और बौद्धिक विकास हो सके. विधायक ने विशेष कर बच्चों से कहा कि आप पढ़ाई मन लगाकर लक्ष्य हासिल करने के लिए करें. आप किसी भी क्षेत्र में जाएं मेहनत, ईमानदारी और कठिन परिश्रम को लगन के साथ पूरा करें . मझगांव विधानसभा के चारों प्रखंड ऐसा क्षेत्र में आता है जिसमें न कोई नेशनल हाईवे गुजर रहा ना कोई रेलवे लाइन और ना कोई बड़ा उद्योग लगा हुआ है. हमें क्षेत्र का विकास शिक्षा के द्वारा ही करना है. इसलिए मैट्रिक इंटर करने के बाद कभी भी पढ़ाई बीच में ना छोड़े. उच्च शिक्षा का प्रयास करें और प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेकर ऊंचे पद पर पहुंचे. जब तक आप एक लक्ष्य तय नहीं करेंगे आपको मंजिल मिलना बहुत मुश्किल होगा.

अभिभावक से कहना चाहता हूं कि बच्चे जिस भी क्षेत्र में जाना चाहे उन्हें खुशी-खुशी जाने दें. क्योंकि उनकी लगन और रुचि इस क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करेगा. सिर्फ बच्चों को गाइड करते रहें की वह अपने शिक्षा के क्षेत्र से भटके नहीं . अभिभावक बच्चों को नियमित स्कूल भेजें और घर में भी अच्छी शिक्षा देने का प्रयास करें. क्योंकि आज के बच्चे ही कल के समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान निभाएंगे. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य जवाहर बोयपाई, सुखलाल सरदार, गुरुचरण सावैयां, देवकुमार बांदा, संजीव संडिल, गुलशन सावैयां हरिचरण गोप जुरेन्द सावैंया प्रधानाध्यापिका इंदु तियू, शिक्षक शिक्षिका छात्र छात्रा उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: झारखंड और बंगाल से ट्रेन से शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करी का हाईटेक खेल

संबंधित सामग्री

झारखंड के 9 सरकारी विश्वविद्यालयों की सीनेट में शिक्षाविदों का मनोनयन, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

झारखंड के 9 सरकारी विश्वविद्यालयों की सीनेट में शिक्षाविदों का मनोनयन, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

राज्यपाल सह कुलाधिपति की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है.

सुदिव्य सोनू के निधन से खाली हुई गिरिडीह सीट, चुनाव आयोग को भेजी गई सूचना; 6 मार्च से पहले होगा उपचुनाव

सुदिव्य सोनू के निधन से खाली हुई गिरिडीह सीट, चुनाव आयोग को भेजी गई सूचना; 6 मार्च से पहले होगा उपचुनाव

निर्वाचन आयोग तैयारियों की समीक्षा करने के बाद गिरिडीह विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान करेगा.

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.