गढ़वा जिले की कोलझिकि पंचायत में सीमेंटेड कुर्सी की खरीद में गड़बड़ झाला

स्पष्टीकरण के बाद चल रही लीपापोती, ग्रामीणों के आवेदन पर उपायुक्त ने लिया संज्ञान

By : News11 Bharat
गढ़वा जिले की कोलझिकि पंचायत में सीमेंटेड कुर्सी की खरीद में गड़बड़ झाला

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा जिले के श्रीबंशीधर नगर प्रखंड के कोलझिकि पंचायत में पंचायत सेवक एवं मुखिया के द्वारा सरकार की आंखों में धूल झोंकने का बड़ा खेल चल रहा है. गौरतलब है की कोलझिकि पंचायत में पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में 74 सीमेंटेड कुर्सी का खरीद किया गया था.जिसमे पंचायत सचिव और मुखिया द्वारा फरवरी 2025 में 12,154 रुपये प्रति कुर्सी के दर से कुल 8,80,000 रुपये का भुगतान किया गया था. जिसके बाद 10 अक्टूबर 2025 को पंचायत के वार्ड सदस्यों सहित अन्य ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर 74 सीमेंटेड कुर्सी के संबंध में बताया था कि 74 सीमेंटेड कुर्सियों में से मात्र 50 कुर्सियां ही लगवाया गया है. ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से उपायुक्त को यह भी बताया था कि ऊक्त सीमेंटेड कुर्सी का बाजार मूल्य 3776 रुपये प्रति कुर्सी है.जब कि भुगतान 12,154 रुपये प्रति कुर्सी की दर से मुखिया एवं पंचायत सचिव द्वारा भुगतान कर राशि का दुरुपयोग किया गया है. वार्ड सदस्यों व ग्रामीणों के द्वारा दिये गए आवेदन को संज्ञान लेते हुए गढ़वा उपायुक्त ने श्री बंशीधर नगर बीडीओ को जांच का निर्देश दिया गया था.बताते चले कि इस संबंध में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव् ने भी 27 जून 25 को ऊक्त मामले में जांच की अनुसंशा किया था.इस मामले में पिछले हफ्ते पंचायत के मुखिया और तत्कालीन पंचायत सचिव से स्पष्टीकर मांगा गया है.इसके बाद पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव के द्वारा ग्रामीणों के शिकायत को झूठा साबित करने के लिए 28 नवम्बर 2025 की रात्रि में सीमेंटेड कुर्सियों का मटेरियल गिरवा कर रातो रात सीमेंटेड कुर्सियों को लगवाने के प्रयास किया गया.

 इसकी पुष्टि स्थानीय ग्रामीणों ने किया है.रात्रि में लगाये गए सीमेंटेड कुर्सी के संबंध में आस-पास के ग्रामीण बेलास भुइया,श्रीकेश भुइया,संतोषी देवी तथा राजधानी भुइया ने बताया कि आनन फानन में रात में दो पिकअप से सामान गिर रहा था. लेकिन कब बन गया पता नही चला.सुबह जब सो कर उठे तो देखा कि सीमेंटेड कुर्सी लगा हुआ है. वहीं इस संबंध में तत्कालीन पंचायत सेवक विकास जायसवाल ने बताया कि एसडीओ के जांच रिपोर्ट के अनुसार सभी सीमेंटेड कुर्सियां लगवा दिया गया है.लेकिन जब उनसे पूछा गया कि आखिर स्पष्टीकरण के बाद रात्रि में अचानक सीमेंटेड कुर्सियां कैसे लगाना शुरू कैसे हो गई.तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.साथ ही वर्तमान पंचायत सचिव शशि कुमार ने बताया कि मुझे अगस्त महीने में ही कोलझिकि का प्रभार लेने का आदेश मिला था.लेकिन पूर्व के पंचायत सचिव विकास जायसवाल द्वारा कुछ ही फाइल दिया गया है. पूर्ण रूप से प्रभार अभी तक नही दिया गया है.उनसे पूछा गया कि अचानक पंचायत में सीमेंटेड कुर्सियां कैसे लगना शुरू हो गया तो उन्होंने बताया कि मेरे मद से कुर्सियां नही लगवाया जा रहा है.उन्होंने इस बात की पुष्टि जरूर किया कि सीमेंटेड कुर्सियां लग रहा है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को लेकर की गई रोड सेफ्टी काउंसलिंग

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा का निधन हो गया.

रांची: DSPMU का आज तीसरा दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

रांची: DSPMU का आज तीसरा दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

क्षांत समारोह में कुल 6415 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी.

नोएडा: चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत; दर्जनों झुलसे 

नोएडा: चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत; दर्जनों झुलसे 

आशंका जताई जा रही है कि बस में किसी यात्री द्वारा सामान के साथ अवैध रुप से पटाखे ले जाए जा रहे थे, जिसमें आग लगने के बाद तेजी से आग फैल गई. 

पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त सघन सर्च अभियान, हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त सघन सर्च अभियान, हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

अभियान भाकपा माओवादी से संबंधित मंगल महतो एवं मालती मुर्मू की निशानदेही पर संचालित किया गया