धुर्वा में चोरों ने जेपी मार्केट दुकान में किया अपना हाथ साफ, नगद और सामान ले उड़ें चोर

By : Vaibhaw Vikram
धुर्वा में चोरों ने जेपी मार्केट दुकान में किया अपना हाथ साफ, नगद और सामान ले उड़ें चोर

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची में बीते कुछ महीनों में लूट और चोरी की वारदार में लगातार बढ़ती नजर आ रही है. प्रशासन इनके खिलाफ लगातार कार्रवाई करती हुई भी नजर आ रही है. वहीं फिर एक बार रांची के धुर्वा से चोरी की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि रांची के धुर्वा इलाके स्थित जेपी मार्केट दुकान को इस बार चोरों ने अपना निशाना बनाया है.  

चोरों ने रात के अंधेरे में दुकान के एस्बेस्टस शीट को तोड़कर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने दुकान में मौजूद समान और नकद पर अपना हाथ साफ किया है. वहीं सुबह जब सभी को इस घटना की जानकारी मिली तो, दुकान के मालिक ने आनन-फानन में इस मामले की जानकारी धुर्वा थाना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके में पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: प्रवर्तन निदेशालय में फेरबदल, झारखंड के नये संयुक्त निदेशक बने प्रभाकर प्रभात

संबंधित सामग्री

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

64.74 अंक के साथ डिजिटल पुलिसिंग में जिले ने बनाई अलग पहचान, सूचना एवं संचार तकनीक में मिले पूरे अंक