शराब घोटाला मामले में जेल में बंद तीन आरोपियों को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज 

By : Ark Sahuliyar
शराब घोटाला मामले में जेल में बंद तीन आरोपियों को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
शराब घोटाला मामले में जेल में बंद तीन आरोपी ठाकुर विक्रम सिंह, ठाकुर परेश और महेश सीताराम  सेढ़गे को राहत नहीं मिली है. एसीबी की विशेष कोर्ट ने तीनों की जमानत याचिका खारिज कर दी है. तीनों गुजरात की विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विस एंड कंसलटेंट Pvt Ltd कंपनी के निदेशक है. तीनों को गुजरात से जांच एजेंसी ACB ने कोर्ट से वारंट लेकर गिरफ्तार किया था. 

गिरफ्तारी से पहले जांच एजेंसी ACB ने पूछताछ के लिए नोटिस किया था. लेकिन नहीं पहुंचे थे. इन सभी पर फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर शराब दुकानों में मैन पावर सफलाई करने का ठेका लेने का आरोप है. जिससे राज्य सरकार को राजस्व की बड़ी क्षति हुई है. झारखंड में शराब घोटाला मामले को लेकर ACB की कार्रवाई 20 मई से शुरू हुई थी. जो अबतक जारी है. निलंबित IAS विनय चौबे समेत एक दर्जन से अधिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. लेकिन 90 दिनों में चार्जशीट दाखिल नहीं से सभी को बेल मिल गई है.

ये भी पढ़ें- जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलभोंगा जंगल में IED ब्लास्ट से एक युवती की मौत, दो गंभीर रूप से घायल 

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.