नवरात्रि की तैयारियां

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

By : Dipali Kumari
तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

सविता बरनवाल/न्यूज़11 भारत  
गोमो/डेस्क:
तोपचांची के प्रधानखंता के फुलवार स्थित मां तारा मंदिर परिसर में आगामी नवरात्रि महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. नवरात्रि पूजा को सफल, भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.
बैठक में मंदिर के भक्तों और ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों ने हिस्सा लिया. इस दौरान नवरात्रि पूजा एवं पूरे महोत्सव के संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और सर्वसम्मति से पूजा कमेटी का गठन किया गया.

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है. पूजा-अर्चना, सजावट, पंडाल, लाइट और साउंड से लेकर प्रसाद, भंडारा, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था तक की जिम्मेदारी सदस्यों के बीच बांटी गई है.

नवरात्रि के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था को व्यवस्थित रखने और भीड़ को नियंत्रित करने पर भी विशेष जोर दिया गया है. बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर नवरात्रि महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया. अब कमेटी के गठन के साथ ही मां तारा मंदिर में नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है.

इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

संबंधित सामग्री

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.