मूसलाधार बारिश

मूसलाधार बारिश बनी आफत: घाघरा में कई घर जमींदोज, मलबे में दबा परिवार

घाघरा प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश के कहर से कई गांवों में कच्चे और एस्बेस्टस वाले मकान ढह गए.

By : Ark Sahuliyar
मूसलाधार बारिश बनी आफत: घाघरा में कई घर जमींदोज, मलबे में दबा परिवार

पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
घाघरा प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश के कहर से कई गांवों में कच्चे और एस्बेस्टस वाले मकान ढह गए. गोया गांव निवासी रफीक खान के घर की दीवार अचानक ढह गई. दीवार की चपेट में बगल के जियाउल खान के मकान की दीवार और एस्बेस्टस की छत भी आ गई. देखते ही देखते पूरा मलबा घर पर गिर पड़ा और जियाउल का परिवार उसमें दब गया. घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने राहत-बचाव करते हुए सभी को बाहर निकाला. जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया.

कहीं दीवार गिरी तो कहीं छत
बारिश का कहर केवल गोया गांव तक सीमित नहीं रहा. सरांगो नवाटोली में शंकर उरांव के मकान की दीवार ढहने से एस्बेस्टस की छत टूट गई और घर में रखा सामान बर्बाद हो गया. 

मलगो गांव में लक्ष्मण राम के घर की दीवार गिरने से छत का काठ और एस्बेस्टस नीचे आ गिरा. मलबे में घर में रखा करीब 10 बोरी चावल-गेहूं, लहसुन, प्याज और दो साइकिलें दबकर नष्ट हो गईं.

वहीं घाघरा छठ मोहल्ला निवासी ललिता देवी का मकान भी छप्पर और एस्बेस्टस टूटने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सलगी गांव में जलजमाव के कारण जगमोहन लोहरा का मकान भी धराशायी हो गया. परिजनों का कहना है कि सड़क किनारे बने नए छोटे पुल से पानी ऊपर बहकर घर में घुस गया, जिसके कारण मकान को नुकसान पहुंचा.

आशियाना उजड़ा, अब प्रशासन से मदद की आस
लगातार बारिश के कारण कई परिवारों के सामने रहने और घरेलू सामान बचाने का संकट खड़ा हो गया है. पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकानों का स्थल निरीक्षण कर उचित मुआवजा, राहत सामग्री और आवास उपलब्ध कराने की मांग की है.
 
संबंधित सामग्री

चुनाव आयुक्तों के साथ कथित मतभेद को लेकर CEC के विरुद्ध कांग्रेस ने खोला मोर्चा, पाकुड़ में किया उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयुक्तों के साथ कथित मतभेद को लेकर CEC के विरुद्ध कांग्रेस ने खोला मोर्चा, पाकुड़ में किया उग्र प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोला

बाइक चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, हालत नाजुक, पलामू पुलिस और बिहार एसटीएफ की तत्परता से बची जान

बाइक चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, हालत नाजुक, पलामू पुलिस और बिहार एसटीएफ की तत्परता से बची जान

घायल युवक को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया

तिलता चौक पर चला रांची पुलिस का विशेष अभियान, 'हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं' के संदेश के साथ जनता को किया गया जागरूक

तिलता चौक पर चला रांची पुलिस का विशेष अभियान, 'हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं' के संदेश के साथ जनता को किया गया जागरूक

ट्रैफिक एसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी सहित कई अधिकारी रहे मौजूद, नियम तोड़ने वाले पर हुई कार्रवाई<br/><br/>

भगत सिंह की 119वीं जयंती पर उमाशंकर अकेला ने किया नमन, उनके विचारों को युवाओं के लिए बताया आज भी प्रेरणा

भगत सिंह की 119वीं जयंती पर उमाशंकर अकेला ने किया नमन, उनके विचारों को युवाओं के लिए बताया आज भी प्रेरणा

उमाशंकर अकेला ने चौपारण स्थित अपने आवास पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया

फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में सांसद जोबा मांझी और विधायक निरल पूर्ति ने पुरस्कृत कर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में सांसद जोबा मांझी और विधायक निरल पूर्ति ने पुरस्कृत कर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

नवयुवक संघ बलियापोसी-राईकासाई की तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एमटीएफसी की टीम ने जीती