राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार.. एक की मौत, चार घायल

By : News11 Bharat
राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार.. एक की मौत, चार घायल

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़11 भारत
राजगंज/डेस्क:
दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमनपुर स्थित गोल्डन पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर अपने आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई. इस दुर्घटना में एक पुरुष की मौत हो गई, जबकिं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि कार में तीन महिलाएं और दो पुरुष सवार थे, जो गिरिडीह जिले के सरिया से धनबाद की ओर जा रहे थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद एम्बुलेंस को सूचना दी गई. एम्बुलेंस के माध्यम से गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं और एक पुरुष को एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है. हादसे के बाद किसी भी घायल की स्थिति बयान देने लायक नहीं थी.

घायल विजय कुमार यादव ने बताया कि वे सभी सरिया से धनबाद इलाज के लिए आ रहे थे. कार में सवार एक महिला का पैर पहले से टूटा हुआ था और उसी के उपचार के लिए धनबाद ले जाया जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि डोमनपुर से खरनी तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है. साथ ही देर रात घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और कार चालक ट्रक को समय पर नहीं देख सका. फिलहाल राजगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया जारी है, वहीं घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़े: इंडोर स्टेडियम गुमला में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया-संजोजिका के संघ की बैठक 
 

संबंधित सामग्री

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.