ट्रेनों पर पथराव

चक्रधरपुर मंडल में ट्रेन पर फिर पथराव, पत्थरबाजी की बढ़ती घटनाओं से यात्रियों में दहशत

बड़बिल से बड़ाजामदा के बीच ट्रेन तेज गति से गुजर रही थी, तभी झाड़ियों में छिपे असामाजिक तत्वों ने फेंके पत्थर

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चक्रधरपुर मंडल में ट्रेन पर फिर पथराव, पत्थरबाजी की बढ़ती घटनाओं से यात्रियों में दहशत

रोहन निषाद/न्यूज11  भारत

चक्रधरपुर/डेस्क: चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं. जामदा-बड़बिल रेलखंड के बीच बड़बिल-पुरी इंटरसिटी एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया. घटना में ट्रेन के एसी कोच सी-1 की बर्थ संख्या 20 के पास की खिड़की का शीशा टूट गया. बताया जा रहा है कि बड़बिल से बड़ाजामदा के बीच ट्रेन तेज गति से गुजर रही थी, तभी झाड़ियों में छिपे असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंके. अचानक हुए पथराव से कोच में सवार यात्रियों में भय और दहशत का माहौल बन गया, हालांकि किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है.

सूचना मिलते ही आरपीएफ सक्रिय हो गई. सुरक्षा बलों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पथराव करने वालों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है. गौरतलब है कि इस रेलखंड पर पहले भी पथराव की कई घटनाएं हो चुकी हैं. रेलवे ने लोगों से अपील की है कि ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत दें और ट्रेनों को निशाना बनाना बंद करें.

यह भी पढ़ें: बारिश ने अब ले लिया है विश्राम, फिर भी 4 अक्टूबर तक कर सकते हैं आंधी-पानी का इन्तजार

संबंधित सामग्री

सिमडेगा के बोलबा प्रखंड मुख्यालय में बाजार में घुसा जंगली हाथी, बाजार में मची भगदड़

सिमडेगा के बोलबा प्रखंड मुख्यालय में बाजार में घुसा जंगली हाथी, बाजार में मची भगदड़

सिमडेगा के बोलबा प्रखंड मुख्यालय स्थित बोलबा बाजार में मंगलवार की सुबह एक जंगली हाथी के पहुंचने से भगदड़ मच गई

कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन सिस्टम को लागू करने की मांग को लेकर रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन शुरू

कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन सिस्टम को लागू करने की मांग को लेकर रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन शुरू

वार्ता के लिए रिम्स निदेशक धरना स्थल पर पहुंचे. रिम्स निदेशक और कर्मचारियों के बीच वार्ता चल रही है.

भारत की नीरू धांडा ने ट्रैप शूटिंग इवेंट में जीता गोल्ड, Asian Games 2026 में व्यक्तिगत स्पर्द्धा का मिला पहला गोल्ड

भारत की नीरू धांडा ने ट्रैप शूटिंग इवेंट में जीता गोल्ड, Asian Games 2026 में व्यक्तिगत स्पर्द्धा का मिला पहला गोल्ड

नीरू ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं

सीआईएसएफ और बीसीसीएल का धनबाद के संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ चल  रहा अभियान

सीआईएसएफ और बीसीसीएल का धनबाद के संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ चल रहा अभियान

अवैध खनन, कोयला चोरी और अवैध परिवहन के विरुद्ध सीआईएसएफ का विशेष अभियान