फिरोज आलम
रजरप्पा/डेस्क: सीसीएल रजरप्पा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल एथलेटिक्स मीट एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिता क्लस्टर–IV सोमवार को संपन्न हुआ. समापन समारोह में रजरप्पा क्षेत्र के श्री आशीष झा, (सी एस आर के नोडल पदाधिकारी), तथा श्री रामानुज प्रसाद (स्टाफ ऑफिसर पर्सनल) उपस्थित थे. इसके अतिरिक्त विभिन्न डीएवी गिद्दी के प्राचार्य श्री मन्ना प्रिय चटर्जी, श्री पी के झा प्राचार्य डीएवी बरही, डीएवी केदला के प्राचार्य श्री बी० के० बैनर्जी तथा डीएवी तापिन के प्राचार्य श्री रबींद्र कुमार पात्रा, उपस्थित थे. बताते चले कि दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में झारखंड क्लस्टर–IV से डीएवी के 07 विद्यालयों से करीब 300 बच्चों ने दोनों दिन अपने टीम मैनेजर व खेल शिक्षक के साथ प्रतियोगिता में भाग लिए थे. 14,17,19 वर्ष के बालक बालिकाओं में एथलेटिक्स एवं भारोत्तोलन के खिलाड़ी अपना खेल प्रदर्शन कर मेडल से पुरस्कृत हो चुके हैं जबकि आज दूसरे दिन 14, 17, 19 वर्ष के बालक एवं बालिकाओं में 4x 400 मीटर रिले रेस, 4x 100 रिले रेस, डिस्कस थ्रो, 1500 मीटर, ऊँची कूद, आदि खेलों में डीएवी रजरप्पा, डीएवी बरही, डीएवी गिद्दी तथा डीएवी कोडरमा के खिलाड़ियों ने हर बार की तरह इस बार भी खेलों में अपना दबदबा कायम रखा.
रजरप्पा क्षेत्र के आशीष झा (सीएसआर, नोडल पदाधिकारी), श्री रामानुज प्रसाद (स्टॉफ ऑफिसर पर्सनल, रजरप्पा) एवं डीएवी के उपस्थित प्राचार्यों तथा झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सी डी सिंह के द्वारा विजेता– उपविजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया. मौके पर डॉ० साहू ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलती है. सभी खेलों के विजेता–उपविजेताओं को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अनुशासन के साथ भाग लेकर अपने विद्यालय और अपने क्लस्टर का परचम लहराने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं. रजरप्पा क्षेत्र के ने सभी विद्यालयों से आए खेल–शिक्षकों, समस्त खेल अधिकारी, टीम मैनेजर, ऑफिस स्टॉफ एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं. क्लस्टर लेवल की प्रतियोगिताओं के विजेता अगले महीने राज्यस्तरीय टूर्नामेंट खेलेंगे.
यह भी पढ़ें: डुमरी में एक मुखिया पर लगा बिना काम किए पैसे निकालने का आरोप