टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आरोपी राजीव लोचन और अनिल कुमार ने कोर्ट में किया सरेंडर

By : Mansi Kumari
टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आरोपी राजीव लोचन और अनिल कुमार ने कोर्ट में किया सरेंडर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
टेंडर कमीशन घोटाला मामला में चार्जशीटेड आरोपी राजीव लोचन और अनिल कुमार ने पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सरेंडर किया. कोर्ट ने दोनों आरोपियों को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी. साथ ही यह शर्त भी रखी गई कि दोनों को हर सुनवाई की निर्धारित तिथि पर कोर्ट में उपस्थित होना होगा.

टेंडर कमीशन घोटाले को लेकर ED की पहली बड़ी कार्रवाई साल 2023 में हुई थी, जब कई इंजीनियरों के ठिकानों पर छापेमारी की गई. इसके बाद 6 मई 2024 को दूसरी बड़ी कार्रवाई में इंजीनियर, ठेकेदार और कांट्रैक्टरों के ठिकानों पर रेड की गई. इस मामले में ED ने कुल 14 आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की थी. कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को समन जारी किया था. अब तक इस केस में 5 आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं, जिससे मामले में कानूनी प्रक्रिया तेज हो गई हैं. 

जांच के दौरान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के OSD रहे संजीव लाल के नौकर के ठिकाने से 30 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की गई. इसके अलावा ठेकेदार मुन्ना सिंह के यहां से 2.93 करोड़ और कांट्रैक्टर राजीव सिंह के यहां से 2.14 करोड़ रुपये बरामद हुए थे. इतनी बड़ी रकम की बरामदगी के बाद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ED के रडार पर आ गए. दो दिनों की लंबी पूछताछ के बाद 15 मई 2024 को ED ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. तब से वह न्यायिक हिरासत में हैं. वहीं उनके OSD रहे संजीव लाल भी अभी जेल में बंद हैं.

यह भी पढ़े:  शादी के दिन युवक की गला रेतकर हत्या मामले में आरोपी को जमानत देने से कोर्ट ने किया इनकार

संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार