UGC रेगुलेशन समता संवर्धन एवं समानता जरूरी, असमानता के कारण रोहित वेमुल्ला,पायल की मौत - कैलाश यादव

By : News11 Bharat
UGC रेगुलेशन समता संवर्धन एवं समानता जरूरी, असमानता के कारण रोहित वेमुल्ला,पायल की मौत - कैलाश यादव

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने UGC रेगुलेशन विनियम 2025-26 बहुपयोगी नियमावली को सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्टे लगाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कैलाश यादव ने कहा कि देश में यूजीसी रेगुलेशन लागू होने पर स्वर्ण समाज द्वारा विरोध किया जा रहा था जो चिंता जाहिर करता  है ! लेकिन समानता और असमानता व भेदभाव के बीच की खाई को समाप्त करने पर भी विचार होना चाहिए, क्योंकि असमानता के कारण विगत वर्ष हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुल्ला एवं पायल  सहित अन्य को जान गंवानी पड़ी थी !

यादव ने कहा कि राइट टू इक्विटी और राइट टू इक्वालिटी के सवाल पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के समता संवर्धन विनियम-2026 पर विशेषकर हिंदी क्षेत्र के स्वर्ण युवाओं-बुजुर्गों का गुस्सा देखकर आश्चर्यचकित होने की जरूरत होनी चाहिए !

यादव ने कहा कि राजद का पक्ष रखते हुए कहा, हम हमेशा कहते आए हैं कि भारतीय समाज कभी सहिष्णु और न्याय पसंद नहीं था और आज भी यही स्थिति है !  हमें आज भी समानता और असमानता की बीच का विषय भविष्य के गर्भ में लगता है कि यूरोपीय समाजों की तरह अपेक्षाकृत सहिष्णु और न्याय पसंद बन जाए, लेकिन मेरा मानना है कि देशहित और बहुपयोगी एकता और अखंडता के लिए प्रयास सदैव जारी रहनी चाहिए ! 

कैलाश यादव ने कहा कि देशभर में महंगाई से लोग परेशान हैं, रूपये डॉलर के मुकाबले 92 रु हो गया शतक भी छू सकता है,मनरेगा सोना-चांदी की दामों में बेतहाशा वृद्धि,पड़ोसी देश के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का फजीहत जैसे अनेकों ज्वलंत कारण है जिसे ध्यान हटाने के लिए किया गया है! 

यह भी पढ़ें: सुरक्षा पहले : हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं, शराब पीकर गाड़ी न चलाएं  - प्रमिला पात्रो

संबंधित सामग्री

हैदरनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बाजार क्षेत्र में भटके 4 वर्षीय बालक को किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

हैदरनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बाजार क्षेत्र में भटके 4 वर्षीय बालक को किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

बच्चा बाजार में अकेला और सहमा हुआ घूम रहा था, एक दुकानदार ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे हैदरनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया

30 साल पुराने जातिसूचक गाली देने के मामले में हाईकोर्ट का फैसला, हल्का कर्मचारी बरी

30 साल पुराने जातिसूचक गाली देने के मामले में हाईकोर्ट का फैसला, हल्का कर्मचारी बरी

हाई कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और मामले की परिस्थितियों को देखते हुए कर्मचारी को आरोपों से बरी कर दिया

JMM पर निशिकांत दुबे का बड़ा हमला बोले- “कोयला बंद कर दीजिए, भारत को जरूरत नहीं”

JMM पर निशिकांत दुबे का बड़ा हमला बोले- “कोयला बंद कर दीजिए, भारत को जरूरत नहीं”

निशिकांत दुबे ने हेमंत सरकार को चुनौती देते हुए कहा, “झारखंड में  कोयला बंद कर दीजिए. भारत सरकार को इसकी कोई जरूरत नहीं है.” 

जेल की सजा काटने के बाद भी चेक बाउंस के मुआवजे से नहीं मिलेगी मुक्ति, बिजनेस पार्टनर की याचिका खारिज

जेल की सजा काटने के बाद भी चेक बाउंस के मुआवजे से नहीं मिलेगी मुक्ति, बिजनेस पार्टनर की याचिका खारिज

क्रिमिनल रिवीजन याचिका को खारिज करते हुए निचली अदालत की तय सजा और मुआवजे के आदेश को पूरी तरह बरकरार रखा गया

जमीन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी मामले में आरोपी नवीन अंशु की डिस्चार्ज याचिका खारिज, चलेगा क्रिमिनल केस

जमीन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी मामले में आरोपी नवीन अंशु की डिस्चार्ज याचिका खारिज, चलेगा क्रिमिनल केस

न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी नवीन अंशु की क्रिमिनल रिवीजन याचिका खारिज की