न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत जनजातीय कल्याण आयुक्त के कार्यालय द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के तहत JPSC एवं JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर 2026 को किया जाएगा. यह चयन परीक्षा श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय, डोरंडा, रांची में आयोजित की जाएगी. इस संबंध में झारखंड राज्य हज समिति, रांची के संयुक्त सचिव गुलाम समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि चयन परीक्षा में कुल 150 अभ्यर्थी शामिल होंगे.
- JPSC के लिए – 101 अभ्यर्थी
- JSSC के लिए – 49 अभ्यर्थी
- कुल – 150 अभ्यर्थी
परीक्षा का समय
- Reporting Time – सुबह 10:15 बजे
- परीक्षा का समय – सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे राज्य की प्रशासनिक एवं अन्य सरकारी सेवाओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें. चयन परीक्षा के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें JPSC एवं JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी. गुलाम समदानी ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे Reporting Time 10:15 बजे तक परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों तथा परीक्षा से संबंधित आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लेकर आएं. उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को चयन परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.