bengabad-hadodih-cremation-ground

श्मशान घाट के रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीण हुए गोलबंद, प्रशासन से लगाई गुहार

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड के बेंगाबाद पंचायत मुख्यालय अंतर्गत हाड़ोडीह गांव में श्मशान घाट जाने वाले रास्ते को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है.

By : Amisha Pathak
श्मशान घाट के रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीण हुए गोलबंद, प्रशासन से लगाई गुहार

मनीष मंडल/ न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड के बेंगाबाद पंचायत मुख्यालय अंतर्गत हाड़ोडीह गांव में श्मशान घाट जाने वाले रास्ते को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है. रास्ते को बहाल कराने की मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीण एकजुट हुए हैं. शुक्रवार को ग्रामीणों ने सैंकड़ों हस्ताक्षरयुक्त आवेदन गिरिडीह उपायुक्त गिरिडीह अनुमंडल पदाधिकारी, बेंगाबाद अंचलाधिकारी और बेंगाबाद थाना प्रभारी को सौंपा. इस आवेदन के जरिए ग्रामीणों ने श्मशान घाट जाने वाले रास्ते को जल्द बहाल कराने की मांग की है. दरअसल, रास्ता बंद होने से ग्रामीणों को शवों को श्मशान घाट ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनमें आक्रोश है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मामले में पहल कर अतिक्रमण हटाने और परंपरागत रास्ते को बहाल करने की मांग की है, ताकि अंतिम संस्कार में कोई बाधा न हो.

यह भी पढ़ें: घाघरा हिंडालको का प्याऊ या सिर्फ दिखावे का ढांचा दो साल से सूखा, जिम्मेदारों की आंखें फिर भी बंद

संबंधित सामग्री

बेंगाबाद में 25 वर्षीय युवक फाइनेंस कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटीं पुलिस

बेंगाबाद में 25 वर्षीय युवक फाइनेंस कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटीं पुलिस

सुबह-सुबह युवक को इस हालत में देख परिजन और आसपास के लोगों में फैली सनसनी, बेंगाबाद थाने को दी गई सूचना

बेंगाबाद में JPSC,JSSC,CGL में सफल अभ्यर्थियों को सीआईडी ने नोटिस

बेंगाबाद में JPSC,JSSC,CGL में सफल अभ्यर्थियों को सीआईडी ने नोटिस

सीआईडी ने बेंगाबाद थाना पुलिस के सहयोग से दो दिन पूर्व इन अभ्यर्थियों के घरों पर नोटिस तामिल कराया

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

भाजपा नेता रंजीत मरांडी बने बेंगाबाद थाना के सांसद प्रतिनिधि, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जारी किया पत्र 

भाजपा नेता रंजीत मरांडी बने बेंगाबाद थाना के सांसद प्रतिनिधि, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जारी किया पत्र 

अन्नपूर्णा देवी ने बेंगाबाद के रंजीत मरांडी को थाना क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है.