न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः आय से अधिक संपत्ति मामले में नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय सिंह को जमानत के लिए इंतजार करना होगा. जमानत याचिका पर 6 जनवरी को एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई होगी. विनय सिंह ने 20 दिसंबर को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है.
आय से अधिक संपत्ति मामले में एसीबी ने विजिलेंस 20/2028 केस दर्ज की है, जिसमें जेल में बंद निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे समेत उनके सात परिजनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया है. एसीबी ने विनय चौबे के अलावा उनकी पत्नी स्वपना संचिता, ससुर सत्येंद्रनाथ त्रिवेदी, साला शिपिज त्रिवेदी, शिपिज की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी, विनय कुमार चौबे के सबसे खास सहयोगी विनय कुमार सिंह, और विनय की पत्नी स्निग्धा सिंह को आरोपी बनाया है.
विनय सिंह चार मामलों में आरोपित हैं. इनमें से उन्हें केवल शराब घोटाले से जुड़े एक मामले में राहत मिली है, जबकि अन्य मामलों में अब भी जमानत नहीं मिली है. शराब घोटाला और वानभूमि की अवैध खरीद बिक्री कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एसीबी को आरोपियों के खिलाफ कई ठोस सबूत मिले है. विनय सिंह निलंबित IAS विनय चौबे के खास सहयोगी हैं.
ये भी पढ़ें- आय से अधिक संपत्ति: विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह को अग्रिम जमानत के लिए करना होगा इंतजार
आय से अधिक संपत्ति मामले में विनय सिंह को जमानत के लिए करना होगा इंतजार, 6 जनवरी को होगी सुनवाई
संबंधित सामग्री
मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा
वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.
PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां
हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.
सिमडेगा: शहरी क्षेत्र केलाघाघ के करीब पहुंचा 25 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग और पुलिस अलर्ट
हाथियों का झुंड केलाघाघ के चिमटी घाट के आसपास विचरण कर रहा था.
चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज
आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.
करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार
रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.