सीसीएल गिरिडीह एरिया के सीपी साइडिंग में हिंसक झड़प, चाकू लगने से युवक की मौत

By : Vaibhaw Vikram
सीसीएल गिरिडीह एरिया के सीपी साइडिंग में हिंसक झड़प, चाकू लगने से युवक की मौत

न्यूज11 भारत
गिरिडीह/डेस्क:
सीसीएल गिरिडीह एरिया के सीपी साइडिंग में हिंसक झड़प हो गई. यहां कथित कोयला चोर और कर्मियों में भिड़ंत हो गई इस दौरान पथराव हुआ, वाहनों में तोड़ - फोड़ की गई तो छुरेबाजी भी हुई. रात को हुए इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति को चाकू लग गई जिसे चाकू मारा गया उसकी मौत हो गई है. घटना को लेकर मृतक के भतीजा आशीष दास ने सीसीएल के अधिकारियों व  अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है. इधर इस घटना को लेकर साइडिंग और क्रशर में तैनात रामसागर का कहना है कि मंगलवार की रात को 40-50 संख्या में चोरों ने कोयला लदी हाइवा को रोक दिया.

सूचना पर जब हमलोग पहुंचे तो हमला कर दिया गया. कई कर्मियों के साथ मारपीट की गई. वाहन में तोड़ - फोड़ की गई।इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय पूर्व मुखिया शंकर दास ने कहा कि कोलियरी क्षेत्र के आसपास के कई लोगों का घर कोयला से ही चलता है. कुछ लोग कोयला चोरी करते हैं।जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सोमवार की रात को कोयला चोरी के लिए कई लोग आए थे. इस दौरान झड़प हो गई एक व्यक्ति जो कोयला चोरी करने आया था उसे चाकू लगा है जिसकी मौत हो गई है उन्होने मामले की जांच की मांग की है.

दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, सीसीएल के महाप्रबंधक गिरीश कुमार राठौर, परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा, मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो पहुंचे. घटना की जानकारी ली. एसडीपीओ ने कहा कि झड़प हुई है. एक व्यक्ति को चाकू लगा है जिसकी मौत हो गई है.  

यह भी पढ़ें: झारखंड में बारिश-बिजली का डबल अटैक, 9 मई तक कई जिलों में खतरा

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।