न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आपसी मारपीट के दौरान धक्का लगने से एक बुजुर्ग व्यक्ति गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई. घटना में बुजुर्ग मधेश्वर सिंह की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अंकित सिंह भी मारपीट में घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने इस मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी हैं.
यह भी पढ़े: आधा भारत नहीं जानता ट्रेन की पटरियों के नीचे क्यों बिछाई जाती है गिट्टियां, जानकार हो जाएंगे हैरान