Jharkhand Weather: झारखंड में अचानक मौसम का यू-टर्न, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बढ़ी ठंड

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में अचानक मौसम का यू-टर्न, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बढ़ी ठंड

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट बदल ली हैं. राज्य के कई जिलों में ठंड की वजह से लोग सर्दी और कोहरे से प्रभावित हो रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, गुमला में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया, जबकि रांची, पाकुड़, लोहरदगा और लातेहार जैसे जिलों में तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच रहा. पिछले 24 घंटों में राज्य में बढ़ती ठंड और कंकनी हवाओं ने लोगों को दिसंबर के आखिरी सप्ताह वाली ठंड की याद दिला दी. मौसम विभाग ने लोगों को इस अचानक मौसम परिवर्तन के प्रति सावधानी बरतने की चेतावनी भी जारी की हैं.

पश्चिमी विक्षोभ का असर 
मौसम विभाग ने बताया कि 9 फरवरी को झारखंड में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ हैं. इसका असर देश के उत्तरी हिस्से के साथ-साथ झारखंड में भी दिख रहा हैं. इसके चलते तापमान में उतार-चढ़ाव और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि की संभावना बनी हुई हैं. हालांकि, ठंडी हवाओं का असर जारी रहेगा और बादल छाए रह सकते हैं.

आज का न्यूनतम और अधिकतम तापमान
झारखंड के पश्चिमी और पूर्वी सिंगभूम में 32 डिग्री तक, बोकारो, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, गढ़वा और सिमडेगा में 29-30 डिग्री, जबकि पलामू, लातेहार, लोहरदगा, रांची, खूंटी, रामगढ़ और हजारीबाग में 25-27 डिग्री अधिकतम तापमान रहने की संभावना हैं. राज्य के कई जिलों में आज सुबह घना कोहरा देखने को मिल सकता हैं. दोपहर के समय आसमान साफ रहेगा, लेकिन ठंडी हवाएं लगातार चलती रहेंगी.


यह भी पढ़े: आम जनता के लिए 15 फरवरी तक खुला रहेगा रांची लोक भवन, राज्यपाल ने दिए निर्देश
 

संबंधित सामग्री

झारखंड के 9 सरकारी विश्वविद्यालयों की सीनेट में शिक्षाविदों का मनोनयन, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

झारखंड के 9 सरकारी विश्वविद्यालयों की सीनेट में शिक्षाविदों का मनोनयन, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

राज्यपाल सह कुलाधिपति की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है.

सुदिव्य सोनू के निधन से खाली हुई गिरिडीह सीट, चुनाव आयोग को भेजी गई सूचना; 6 मार्च से पहले होगा उपचुनाव

सुदिव्य सोनू के निधन से खाली हुई गिरिडीह सीट, चुनाव आयोग को भेजी गई सूचना; 6 मार्च से पहले होगा उपचुनाव

निर्वाचन आयोग तैयारियों की समीक्षा करने के बाद गिरिडीह विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान करेगा.

खुशखबरी! दूसरी बार मम्मी-पापा बने दीपिका-रणवीर, राधा अष्टमी के दिन घर आई नन्हीं परी   

खुशखबरी! दूसरी बार मम्मी-पापा बने दीपिका-रणवीर, राधा अष्टमी के दिन घर आई नन्हीं परी   

दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा कार्ड शेयर कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी.

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.