वन विभाग में हड़कंप

जंगल में जंगली हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, वन विभाग में हड़कंप

जंगल में हाथी के मृत पड़े होने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जंगल में जंगली हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, वन विभाग में हड़कंप

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क: नोवामुंडी क्षेत्र के जंगल में एक जंगली हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है. जंगल में हाथी के मृत पड़े होने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

वन विभाग के अधिकारी फिलहाल हाथी की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं. प्रथम दृष्टया मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. अधिकारियों द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद हाथी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हाथी की मौत बीमारी, प्राकृतिक कारण, करंट, जहरीले पदार्थ या अन्य किसी वजह से हुई है.

बिजली का तार नहीं, फिर भी मौत बनी पहेली

गांव के मुंडा राम जीवन बेहरा ने बताया कि ग्रामीणों ने जब जंगल में हाथी को मृत देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी. उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर हाथी मृत मिला है, वहां आसपास किसी तरह का बिजली का तार नहीं है. ऐसे में करंट से मौत की संभावना को लेकर ग्रामीणों में सवाल उठ रहे हैं. हालांकि मौत की वास्तविक वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी.

यह भी पढ़ें: क्या SIR प्रक्रिया में सचमुच में गड़बड़ी की गई है? सुप्रीम कोर्ट जांच करने को तैयार, दायर याचिकाओं के इन बिन्दुओं पर 5 अक्टूबर को सुनवाई

संबंधित सामग्री

सरसाबाद में गांधी जयंती पर महापंचायत, जनसमस्याओं को लेकर उठी आवाज

सरसाबाद में गांधी जयंती पर महापंचायत, जनसमस्याओं को लेकर उठी आवाज

महापंचायत का नेतृत्व मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मुखिया राजू पुजहर ने किया

बहरागोड़ा प्रखंड के पुरानापानी पंचायत के करकटा गांव में जहरीले चंद्रबोड़ा सांप के डसने से स्वास्थ्य सहिया की मौत

बहरागोड़ा प्रखंड के पुरानापानी पंचायत के करकटा गांव में जहरीले चंद्रबोड़ा सांप के डसने से स्वास्थ्य सहिया की मौत

आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया

पूर्ण शराबबंदी के दावों पर 'डाक' का बड़ा डाका: सरकारी पार्सल वैन से 40 लाख की विदेशी शराब जब्त

पूर्ण शराबबंदी के दावों पर 'डाक' का बड़ा डाका: सरकारी पार्सल वैन से 40 लाख की विदेशी शराब जब्त

त्योहारों के मद्देनजर लखीसराय जिले में उत्पाद विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

NMMSS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 31 अक्टूबर हुई, पात्र विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष मिलेंगे 12,000 रुपये

NMMSS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 31 अक्टूबर हुई, पात्र विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष मिलेंगे 12,000 रुपये

छात्रवृत्ति का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को सहायता प्रदान कर कक्षा 8 के बाद कक्षा 12 तक अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है

एयरपोर्ट थाना थाना क्षेत्र के हुंडरू तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, NDRF की मदद से बाहर निकाला गया शव 

एयरपोर्ट थाना थाना क्षेत्र के हुंडरू तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, NDRF की मदद से बाहर निकाला गया शव 

एयरपोर्ट थाना थाना क्षेत्र के हुंडरू तालाब में डूबने से पलटू नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर रांची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची.