Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड को मिलने वाली है विदाई, रांची से जमशेदपुर तक बदला मौसम का मिजाज

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड को मिलने वाली है विदाई, रांची से जमशेदपुर तक बदला मौसम का मिजाज

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
जहां हिमालयी क्षेत्रों में एक बार फिर बर्फबारी से कड़ाके की ठंड लौट आई है, वहीं झारखंड में ठंड का असर तेजी से कम हो रहा हैं. राज्य में न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को खासकर दोपहर के समय गर्मी का एहसास होने लगा हैं. रातें भी अब उतनी सर्द नहीं रही.

न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़त
बीते 24 घंटों में खूंटी का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 48 घंटे पहले यहां पारा करीब 3 डिग्री था यानी दो दिनों में 3 से 4 डिग्री की स्पष्ट बढ़ोतरी हुई हैं. राजधानी रांची, लातेहार और लोहरदगा में भी न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच पहुंच गया है, जो दो दिन पहले 4-5 डिग्री के आसपास था.

आज का मौसम 
मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की और वृद्धि संभव हैं. अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान हैं. इस बदलाव के साथ अब रात में कड़ाके की ठंड की संभावना कम हो गई हैं. 

ठंड के कम होते असर का सीधा असर दिनचर्या पर दिख रहा हैं. भारी रजाई-गद्दे अब अलमारियों में रखे जा रहे हैं. दोपहर की तेज धूप में कई इलाकों में स्वेटर की भी जरूरत नहीं पड़ रही हैं. पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटेनगंज में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया आज भी राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री तक पहुंचने की संभावना हैं. मौसम विभाग ने तापमान में तेजी से हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी हैं. 

यह भी पढ़े: IND vs NZ 3rd T20: मैच से पहले जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें और संभावित प्लेइंग 11
 
संबंधित सामग्री

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.