न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुआ गांव में एक 30 वर्षीय महिला ने मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान सुआ गांव निवासी सुदामा यादव की पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई है.
परिजनों के अनुसार कल बुधवार की रात किसी बात को लेकर पुष्पा का अपने पति सुदामा यादव के साथ विवाद हो गया था. इसी बहस के बाद अत्यधिक मानसिक तनाव में आकर पुष्पा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. जहर खाते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसे देखकर घबराए परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के अधिकारी और जवान विकास कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस ने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली और शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की गहन जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है, वहीं इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें: नेपाल बाढ़ में रांची के रामप्रसाद घोष लापता, काठमांडू में करते थे काम; परिजन परेशान