रांची के गढ़ा टोली में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

By : News11 Bharat
रांची के गढ़ा टोली में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के गढ़ा टोली इलाके में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया हैं. मृतक युवक किराए के मकान में रह रहा था. युवक की पहचान मो इनायत के रूप में की गई हैं. आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी हैं.

जानकारी के अनुसार, युवक ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर फांसी लगा ली. घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया हैं. पुलिस जांच के दौरान मृतक का मोबाइल फोन जब्त किया गया हैं. मोबाइल की जांच में आत्महत्या से पहले ली गई एक सेल्फी फोटो मिलने की बात सामने आई हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं.

यह भी पढ़े: गावां में मोटरसाइकिल के धक्के से माले नेत्री मीणा दास के पति की मौत, बाइक जब्त

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आज काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया.

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.