वर्षगांठ कार्यक्रम

OPS बहाली की चौथी वर्षगांठ पर झारोटेफ ने मनाया कार्यक्रम, कर्मचारी हितों की रक्षा का लिया संकल्प

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए, कर्मचारी हितों और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर <br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
OPS बहाली की चौथी वर्षगांठ पर झारोटेफ ने मनाया कार्यक्रम, कर्मचारी हितों की रक्षा का लिया संकल्प

न्यूज11  भारत

बगोदर/डेस्क: पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाली की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को झारोटेफ बगोदर प्रखंड कार्यकारिणी समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रमेश कुमार ठाकुर ने की, जबकि संचालन अरविंद पटेल एवं शिक्षक रामेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से किया.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए. इस दौरान वक्ताओं ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली के संघर्ष को याद करते हुए कर्मचारी हितों और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया.
वक्ताओं ने कहा कि OPS की बहाली कर्मचारियों की एकजुटता और लंबे संघर्ष की ऐतिहासिक जीत है. कार्यक्रम में संगठन की एकता बनाए रखने और कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास करने का संकल्प लिया गया.
कार्यक्रम में प्रयाग प्रसाद, नवीन प्रसाद, निश्चल, मनोज कुमार, रंजीत कुमार, रंजीत कुमार यादव, देवेंद्र कुमार, राजकिशोर प्रसाद, भागीरथ महतो, अजीत कुमार शर्मा, मुन्ना यादव, मंसूर अंसारी, सोनू कुमार तिवारी, चंद्रभूषण झा एवं अनिल कुमार समेत कई शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: नई माइंस संचालन को लेकर हुई आम सभा, गांव के लोगों ने जताया विरोध अधिकारियों के रिपोर्ट पर टिकी है नजर

संबंधित सामग्री

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा यूपीआई व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित एमडीआर को वापस लेने की मांग की.

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

अभिभावकों की शिकायतों के बाद उपायुक्त रामगढ़ ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

किसानों को समय पर भुगतान, धान की पारदर्शी खरीद और बिचौलियों पर रोक सरकार की प्राथमिकता