Thursday, Mar 13 2025 | Time 01:34 Hrs(IST)
झारखंड


रांची रेल मंडल में सिरमटोली पुल निर्माण कार्य के कारण कई ट्रेनें रहेगीं प्रभावित

रांची रेल मंडल में सिरमटोली पुल निर्माण कार्य के कारण कई ट्रेनें रहेगीं प्रभावित
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क:
 रांची रेल मंडल के अंतर्गत चार लेन वाले सिरमटोली, सड़क सह रेल ऊपरी पुल निर्माण कार्य के लिए रेलवे ने एक बार फिर ब्लॉक कर दिया हैं. इसकी वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया है तो कुछ को रद्द किया गया हैं. 

 

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द



- ट्रेन संख्या 18628/18627 राँची - हावड़ा - राँची एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनाँक 13/02/2025 से 22/02/2025 तक रद्द रहेगी.



- ट्रेन संख्या 68036/68035 हटिया - टाटानगर - हटिया मेमू, यात्रा प्रारंभ दिनाँक 13/02/2025 से 22/02/2025 तक रद्द रहेगी.



-ट्रेन संख्या 13503 बर्द्धमान – हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 13/02/2025 से 21/02/2025 तक रद्द रहेगी .



- ट्रेन संख्या 13504 हटिया – बर्द्धमान एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 14/02/2025 से 22/02/2025 तक हटिया से रद्द रहेगी.



- ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया - टाटानगर - हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनाँक 13/02/2025 से 22/02/2025 तक रद्द रहेगी.



- ट्रेन संख्या 58034/58033 रांची - बोकारो स्टील सिटी - रांची पैसेंजर, यात्रा प्रारंभ दिनाँक 13/02/2025 से 22/02/2025 तक रद्द रहेगी.



- ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया - साँकि - हटिया पैसेंजर, यात्रा प्रारंभ दिनाँक 13/02/2025 से 22/02/2025 तक रद्द रहेगी.



- ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया - साँकि - हटिया पैसेंजर यात्रा प्रारंभ दिनाँक 13/02/2025 से 22/02/2025 तक रद्द रहेगी.





इन ट्रेनों के रूट में किया गया परिवर्तन



-ट्रेन संख्या 13425 मालदा टाउन - सूरत एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनाँक 15/02/2025 को अपने निर्धारित मार्ग मूरी - राँची - राउरकेला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मूरी - चांडिल - सिनी - राउरकेला होकर चलेगी .



- ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल - सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनाँक 18/02/2025 को अपने निर्धारित मार्ग मूरी - राँची - राउरकेला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मूरी - चांडिल - सिनी - राउरकेला होकर चलेगी.
अधिक खबरें
खूंटी : पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 10:33 PM

खूंटी जिला के मुरहू थाना क्षेत्र के सिरका गांव में पुरानी रंजिश के कारण हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान इंदर स्वॉसी (पिता- रेटोंग स्वॉसी) के रूप में हुई है, जिनकी इलाज के दौरान रांची रिम्स में मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर पाहन (पिता- स्व. करम सिंह पाहन) को गिरफ्तार कर लिया है.

चांडिल: होली को देखते हुए तिरुलडीह पुलिस एक्टिव मोड में, चलाया एन्टी क्राइम चेकिंग, लोगों को किया जागरूक
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 10:19 AM

आगामी होली को देखते हुए पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड में दिख रही है. आज चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह शहीद चौक में तिरुलडीह थाना पुलिस द्वारा एन्टी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि वैसे तो क्षेत्र में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है. आगामी होली त्योहार को देखते हुए तिरुलडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहो में एन्टी क्राइम चेकिंग किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज तिरुलडीह शहीद चौक में भी एन्टी क्राइम चेकिंग चलाया गया.

खूंटी के अड़की में सीमेंट लदा ट्रक 100 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक-खलासी लापता
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 10:09 PM

खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के बिहड़ बडानी गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद से ट्रक चालक और खलासी का कोई पता नहीं चल सका है.

अब नहीं होगी मॉर्निंग कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई, झारखंड हाईकोर्ट ने जारी की सूचना
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 9:56 PM

हर साल अप्रैल से रांची सिविल कोर्ट समेत झारखंड के सभी जिला न्यायालयों में मॉर्निंग कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई होती थी. मगर इस वर्ष से जिला अदालतों में सुनवाई का समय नहीं बदलेगा. झारखंड हाईकोर्ट द्वारा पत्र जारी कर डे कोर्ट में ही सुनवाई जारी रखने की सूचना दी गयी है. बता दें कि, अदालत के कामकाज का समय सुबह 10:30 से लेकर शाम के 5 बजे तक निर्धारित किया गया है. जानकारी हो कि, पिछले साल तक करीब दो महीने से ज्यादा समय से मॉर्निग कोर्ट में सुनवाई चलती थी.

ECREU यूनियन ने पतरातू रेलवे मंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 9:43 PM

ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्प्लाइज यूनियन की टीम द्वारा महासचिव मृत्युजंय कुमार एवं मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार साव के नेतृत्व में पतरातु स्थित रेलवे मंडलीय अस्पताल का दौरा किया. अस्पताल में मरीजों को होने वाली दिक्कतों /परेशानियों की जानकारी ली.