प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: आगामी 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज की अध्यक्षता में दिनांक 18 जनवरी 2025 को प्रखण्ड सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में विभिन्न पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक, कर्मी एवं अन्य संस्थानों के अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक की शुरुआत में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया. तत्पश्चात्, गणतंत्र दिवस के आयोजन से संबंधित कार्यक्रमों और समय-सारणी पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में उपस्थित सभी ने सहमति व्यक्त करते हुए निम्नलिखित कार्यक्रम तय किए:
झंडोतोलन की समय-सारणी:
1. प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय: सुबह 8:45 बजे
2. आरक्षी उपाधीक्षक कार्यालय: सुबह 9:10 बजे
3. पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय: सुबह 9:25 बजे
4. बरवाडीह थाना: सुबह 9:30 बजे
5. राजकीयकृत उच्च विद्यालय: सुबह 9:45 बजे
6. मॉडल विद्यालय: सुबह 9:48 बजे
7. परियोजना बालिका उच्च विद्यालय: सुबह 9:50 बजे
8. रा. कन्या मध्य विद्यालय: सुबह 9:55 बजे
9. प्रखण्ड संसाधन केन्द्र: सुबह 10:00 बजे
10. पशु चिकित्सा कार्यालय: सुबह 10:10 बजे
11. SAP कैम्प, मुर्गीडीह: सुबह 10:15 बजे
12. राजा मेदनी राय महाविद्यालय: सुबह 10:20 बजे
13. समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र: सुबह 10:30 बजे
14. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय: सुबह 10:45 बजे
मुख्य बिंदु:
झंडोतोलन: प्रखण्ड कार्यालय परिसर में सुबह 8:45 बजे प्रखण्ड प्रमुख द्वारा झंडोतोलन किया जाएगा.
राष्ट्रध्वज सलामी: सशस्त्र बल की व्यवस्था बरवाडीह थाना प्रभारी करेंगे.
राष्ट्रगान प्रस्तुति: राजकीयकृत उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जाएगा।
साफ-सफाई और सजावट: रंग-रोगन एवं सफाई की जिम्मेदारी प्रखण्ड एवं अंचल नाजीर को दी गई है.
प्रसाद वितरण: प्रखण्ड नाजीर की देखरेख में अनुसेवकों द्वारा किया जाएगा.
वाहन पार्किंग निषेध: प्रखण्ड कार्यालय के मुख्य द्वार पर वाहन लगाने की अनुमति नहीं होगी.
बैठक के अंत में सभी को दायित्व सौंपे गए और आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया गया.
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बरवाडीह द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रधानाध्यापकों एवं प्रेस प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए सभी ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया.