झारखंडPosted at: मार्च 18, 2025 सिंगल यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ नगर निगम चला रही जांच अभियान, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नगर निगम (RMC) क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग, खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है. इस प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम लगातार जांच अभियान चला रहा है और इसके उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में मंगलवार को राँची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने अपर बाजार और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया.