न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: कल रविवार (27 सितंबर) को देशभर में सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे. और सभी बैंकों में सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज होगा. अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर साप्ताहिक छुट्टी के दिन रविवार को बैंक क्यों खुला रहेगा. और क्या अब हर रविवार को बैंक खुला रहेगा या सिर्फ कुछ चुनिंदा रविवार को ही बैंक खुले रहेंगे. तो चलिए इस आर्टिकल में आपके सभी सवालों का जवाब देते हैं.
सबसे पहले बात करते हैं कि आखिर रविवार को बैंक खुला क्यों रहेगा. दरअसल बैंक कर्मियों ने 28 सितंबर से तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है. सामान्यतः साप्ताहिक अवकाश के अनुसार 26-27 सितंबर बैंक बंद रहते और फिर 28 सितंबर से 30 सितंबर तक हड़ताल की वजह से बैंक बंद रहते. इस तरह लगातार 5 दिनों तक बैंकों का कामकाज ठप हो जाता, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता.
इस समस्या से बचने के लिए RBI ने अधिसूचना जारी कर रविवार को बैंक खुला रखने का निर्देश दिया है. और इसी वजह से कल रविवार को बैंक खुले रहेंगे.
अब बात करते हैं कि क्या हर रविवार को बैंक खुले रहेंगे? तो बताते चलें ऐसा नहीं है सिर्फ इस रविवार यानि 27 सितंबर को ही बैंक खुले रहेंगे. इसके बाद सामान्य दिनों की तरह ही हर रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होगी.
इसे भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड