Thursday, Mar 13 2025 | Time 20:49 Hrs(IST)
  • रात के खाने से रोटी और चावल को कहें अलविदा, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान!
  • यात्रीगण कृपया ध्यान दें: पटना के लिए वाया रांची चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी डिटेल्स
  • यात्रीगण कृपया ध्यान दें: पटना के लिए वाया रांची चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी डिटेल्स
  • होली में रंग और पानी से महंगे गैजेट्स को बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, नहीं होगा कोई नुक्सान
  • ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, आधा दर्जन युवक-युवतियां हिरासत में
  • ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, आधा दर्जन युवक-युवतियां हिरासत में
  • होली त्योहार से पूर्व आरपीएफ हटिया ने जब्त किया शराब
  • होली त्योहार से पूर्व आरपीएफ हटिया ने जब्त किया शराब
  • हरियाणा से नेशनल जीतकर रांची पहुंची झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर हुए जोरदार स्वागत
  • हरियाणा से नेशनल जीतकर रांची पहुंची झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर हुए जोरदार स्वागत
  • 1000 के गिफ्ट वाउचर के चक्कर में महिला गवां बैठी 51 लाख रुपए, ठगों ने पैसे उड़ाने का निकाला नया तरीका
  • ऋषभ पंत की बहन के संगीत समारोह में झूम-झूमकर नाचते गाते हुए नजर आए M S Dhoni, देखें Video
  • आग लगने से 16 एकड़ जमीन में लगे आम बागवानी जल कर हुई खाक
  • BREAKING: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के छोटे भाई राम सोरेन का निधन, रिम्स में चल रहा था इलाज
  • BREAKING: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के छोटे भाई राम सोरेन का निधन, रिम्स में चल रहा था इलाज
झारखंड


PLFI कमांडर दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी उर्फ प्रभाकर चढ़ा पुलिस के हत्थे, झारखंड में कारोबारियों से मांगता था लेवी

PLFI कमांडर दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी उर्फ प्रभाकर चढ़ा पुलिस के हत्थे, झारखंड में कारोबारियों से मांगता था लेवी

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पीएलएफआई के कमांडर दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी उर्फ प्रभाकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसपर कारोबारियों से लेवी मांगने और जान से मारने की धमकी देने सहित कई संगीन आरोप है. संयुक्त कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस और गुमला पुलिस ने कामडारा थाना क्षेत्र से पीएलएफआई के केंद्रीय कमिटी के सदस्य और कमांडर दुर्गा सिंह को गिरफ्तार किया है. उसके ऊपर सरकार ने दो लाख रुपये का इनाम रखा था. 
 
चुना गया था संगठन का उपाध्यक्ष 
बता दें कि, लंबे समय से दुर्गा सिंह राज्य के अलग-अलग जिलों में कारोबारियों से लेवी की मांग करता था. गुमला पुलिस अधीक्षक शंभू सिंह ने दुर्गा सिंह के गिरफ़्तारी की पुष्टि की है. बता दें कि, सारंडा में PLFI के केंद्रीय कमिटी की बैठक हुई थी, जिसमें मार्टिन केरकट्टा को संगठन का अध्यक्ष और दुर्गा सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया था. 
 
 
 
 
 
अधिक खबरें
ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, आधा दर्जन युवक-युवतियां हिरासत में
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 7:45 PM

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का आदित्यपुर पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस को गुरुवार देर रात मिली गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गयी है.

होली त्योहार से पूर्व आरपीएफ हटिया ने जब्त किया शराब
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 7:14 PM

रांची रेल मंडल में होली त्योहार के मद्देनजर सघन जांच जारी है. उसकी क्रम में ऑपरेशन सतर्क के तहत हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम द्वारा चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 3 के पास एक लाल रंग का ट्रॉली बैग से कुल 38 बोतल व्हिस्की बरामद की गई. जब्त की गई शराब की कुल कीमत 12,500 रुपया है. सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद जब्त सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, रांची को सौंप दिया जाएगा.

हरियाणा से नेशनल जीतकर रांची पहुंची झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर हुए जोरदार स्वागत
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 7:06 PM

झारखंड की महिला खिलाड़ियों ने हॉकी में एकबार फिर अपना झंडा बुलंद किया है. इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 के फाइनल में विगत चैंपियन हॉकी हरियाणा को हराकर खिताब अपने नाम पर किया.

अफीम के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 4 आरोपियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 6:01 AM

अफीम के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. महिला का तस्कर के द्वारा पुलिस की नजरों से बचने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 10 लाख की अफीम बरामद हुई है. गिरफ्तार आरोपियों में सोमा पूर्ति और सलोमी टोप्पो आपस में भाई-बहन हैं. इनके साथ अजय मुर्मू और अनिल मरांडी भी गिरफ्तार किए गए हैं.

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, जीम्कीइकीर वन क्षेत्र में नक्सल डम्प को किया गया ध्वस्त
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 5:54 AM

13 मार्च को टोन्टो थानान्तर्गत जीम्कीइकीर वन क्षेत्र में 01 (एक) नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है. साथ ही मौके से बरामद विस्फोटक सामग्री को भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया.