मंगल पांडे की सीट पर BJP का फैसला, सूर्य कुमार शर्मा को उतारा मैदान में

बिहार विधान परिषद उपचुनाव के लिए BJP ने सूर्य कुमार शर्मा को उम्मीदवार बनाया है, जो संगठन के पुराने और भरोसेमंद नेता माने जाते हैं।<br/>मंगल पांडे की खाली हुई सीट पर उन्हें टिकट देकर पार्टी ने अनुभव ...

By : sawan kumar
मंगल पांडे की सीट पर BJP का फैसला, सूर्य कुमार शर्मा को उतारा मैदान में

लिए उम्मीदवार घोषित किया

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना - भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले विधान परिषद (MLC) उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इस सीट पर संगठन के पुराने और भरोसेमंद नेता सूर्य कुमार शर्मा (अरविंद शर्मा) को मैदान में उतारा है।

हाइलाइट्स- 

  • BJP ने बिहार MLC उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया
  • सूर्य कुमार शर्मा को मिला टिकट
  • मंगल पांडे की खाली सीट पर चुनाव
  • दीपक प्रकाश के नाम की चर्चा पर विराम
  • संगठन के पुराने और अनुभवी नेता पर पार्टी का भरोसा

मंगल पांडे की सीट पर उम्मीदवार घोषित

यह सीट पूर्व में मंत्री मंगल पांडे के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इसी सीट पर अब BJP ने सूर्य कुमार शर्मा को उम्मीदवार बनाकर चुनावी दांव चला है।

दीपक प्रकाश के नाम की थी चर्चा

इस सीट को लेकर पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजा जा सकता है, लेकिन पार्टी ने अंततः संगठन से जुड़े चेहरे को प्राथमिकता दी।

संगठन में 40 साल का अनुभव

सूर्य कुमार शर्मा लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में मुख्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। करीब 40 वर्षों से सक्रिय राजनीति और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

वरिष्ठ नेताओं के साथ काम का अनुभव

उन्होंने वरिष्ठ नेता नवीन सिन्हा के साथ भी लंबे समय तक काम किया है और नितिन नवीन के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं।

जातीय समीकरण पर भी नजर

भूमिहार समाज से आने वाले सूर्य कुमार शर्मा मूल रूप से अरवल जिले के रहने वाले हैं। ऐसे में BJP ने इस उम्मीदवार के जरिए सामाजिक समीकरण साधने की भी कोशिश की है।

 

संबंधित सामग्री

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

142 छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल दिया जायेगा, जिसमें 93 छात्राएं और 49 छात्रों का नाम शामिल है.  

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

जेडीयू के विधायक और MLC आज एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। 

MLC चुनाव: निशांत कुमार ने संभाला मोर्चा, JDU की रणनीति पर मंथन तेज

MLC चुनाव: निशांत कुमार ने संभाला मोर्चा, JDU की रणनीति पर मंथन तेज

MLC चुनाव को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मोर्चा संभाल लिया है। 

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव  ने कहा है कि एमडीआर कानून इसलिए लाया गया कि देश में यूनिफार्म टैक्स  की व्यवस्था हो. 

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम