पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, गुणवत्ता और सुरक्षा पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा और रखरखाव को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

By : sawan kumar
पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, गुणवत्ता और सुरक्षा पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

अश्मित सिन्हा ( संवाददाता ) / पटना -    पटना स्थित लोकसेवक आवास के संकल्प सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पथ निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में चल रही सड़क एवं पुल परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और रखरखाव की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क और पुल निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा तय मानकों के अनुरूप परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में बेहतर सड़क संपर्क की महत्वपूर्ण भूमिका है और सरकार आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सड़क अवसंरचना विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हाईलाइट्स - 

  •  मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
  •  सड़क और पुल निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं करने का निर्देश।
  •  सभी पुलों के नियमित निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट कराने पर जोर।
  •  राज्य की सड़कों और पुलों के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए गए।
  •  सड़क एवं पुल परियोजनाओं के लिए धन की कमी नहीं होने देने की बात कही।
  •  मुंगेर–भागलपुर 4 लेन गंगा पथ परियोजना को HAM मॉडल पर आगे बढ़ाने का निर्देश।
  •  सुरक्षित, सुदृढ़ और आधुनिक सड़क अवसंरचना निर्माण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
     

रखरखाव, निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट पर विशेष फोकस

बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य की सभी सड़कों और पुलों के बेहतर रखरखाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पुलों का नियमित निरीक्षण कराया जाए तथा उनकी संरचनात्मक मजबूती की समय-समय पर जांच सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सभी प्रमुख पुलों का सुरक्षा ऑडिट कराने का भी निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे की समय रहते पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सड़क एवं पुलों की मजबूती तथा सुरक्षित संचालन के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाना चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से रखरखाव व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा जताई।

गंगा पथ परियोजना को HAM मॉडल पर आगे बढ़ाने का निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान मुंगेर–बरियारपुर–घोरघट–सुल्तानगंज–भागलपुर–सबौर 4 लेन गंगा पथ परियोजना की भी विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) के तहत आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क एवं पुल परियोजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में यह भी दोहराया गया कि बिहार सरकार सुरक्षित, सुदृढ़ और आधुनिक सड़क अवसंरचना के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत है, जिससे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित हो सके और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिले।

इसे भी पढ़ें -  बांकीपुर पर भाजपा का बड़ा दावा, एमएलसी चुनाव को लेकर पटना में बना जीत का रोडमैप

संबंधित सामग्री

पंडाल में चोरी की बिजली इस्तेमाल की तो खैर नहीं, PESU ने जारी किए सख्त निर्देश

पंडाल में चोरी की बिजली इस्तेमाल की तो खैर नहीं, PESU ने जारी किए सख्त निर्देश

दुर्गापूजा पंडालों के लिए पटना इलेक्ट्रिक सप्लाई अंडरटेकिंग (पीईएसयू) ने जरूरी निर्देश जारी किया है।

राहुल-तेजस्वी पर संजय सरावगी का तीखा हमला, बोले- ‘दोनों पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल 

राहुल-तेजस्वी पर संजय सरावगी का तीखा हमला, बोले- ‘दोनों पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव को लेकर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने तीखा हमला बोला है।

बिहार में विवाहिता की मौत: सास-ससुर व पति दोषी करार, इस दिन आएगा फैसला  

बिहार में विवाहिता की मौत: सास-ससुर व पति दोषी करार, इस दिन आएगा फैसला  

बगहा में विवाहिता रीना देवी की मौत से जुड़े करीब नौ साल पुराने मामले में अब फैसले की तारीख तय हो गई है।

रोहिणी आचार्य-साधु यादव की मुलाकात पर बोले राम कृपाल यादव, कहा- मामा-भगिनी...

रोहिणी आचार्य-साधु यादव की मुलाकात पर बोले राम कृपाल यादव, कहा- मामा-भगिनी...

रोहिणी और साधु यादव की मुलाकात पर राम कृपाल यादव ने तंज कसा है।

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

शारदीय नवरात्र को लेकर बिहार में पहरा सख्त कर दिया गया है। इस दौरान  11 से 20 अक्टूबर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।