बिहार में क्राईम चरम पर, सड़कों को लाल रंग से रंग दिया गया है- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

16 तारीख से फिर से यात्रा पर निकल रहे हैं तेजस्वी यादव

By : Jeevan Verma
बिहार में क्राईम चरम पर, सड़कों को लाल रंग से रंग दिया गया है- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

न्यूज11 भारत
पटना/डेस्कः-
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान आया है, बिहार में बढ़ते क्राईम पर उन्होने कहा है कि बिहार में क्राईम चरम पर है. बिहार के सड़कों को लाल रंग से रंग दिया गया है. नेताप्रतिपक्ष ने कहा कि खगड़िया विधायक के ड्राईवर की हत्या हो गई है सरकार पूरी तरह से भष्टाचार में डूबी हुई है. डिप्टी सीएम आवास से अपराध की गाथा गाई जा रही है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के विषय में नेताप्रतिपक्ष ने कहा कि उनकी सोच घटिया है कैसे लोगों के हाथों में ये सत्ता चली गई है. जो भी अपराधी है उनपर कार्रवाई होनी चाहिए. तेजस्वी ने कहा कि अगर मेरे विधानसभा क्षेत्र के बारे में इतनी ही चिंता है तो पीएम खुद आकर चुनाव लड़ लें. बता दें कि 16 तारीख से फिर से यात्रा पर निकल रहे हैं तेजस्वी यादव, बताया जा रहा है कि जो जिले छुट गए हैं वो जिले कवर किए जाएंगे. पीएम के बिहार आने पर तेजस्वी ने कहा कि चुनाव है इसलिए आ रहे हैं, जुमला करेंगे फिर भूल जाएंगे. 

संबंधित सामग्री

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.