DUSU Election Result 2025: ABVP का कब्जा, एक ही पोस्ट जीत पाई NSUI, आर्यन मान अध्यक्ष

By : Jeevan Verma
DUSU Election Result 2025: ABVP का कब्जा, एक ही पोस्ट जीत पाई NSUI, आर्यन मान अध्यक्ष

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः
- दिल्ली विश्वविद्यालय में DUSU चुनाव में ABVP के आर्यन मान के प्रेसिडेंट पद पर जीत हासिल करने की खबर आ रही है. वहीं NSUI के राहुल झांलसा ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल हुई है. इसके साथ ही ज्वाईंट सेक्रेटरी और सेक्रेटरी पद पर एवीबीपी ने ही कब्जा किया है. 

600 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात
बता दें कि  2025 चुनावों में 52 केंद्रों पर 195 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ. DUSU के मुख्य चुनाव पदाधिकारी प्रो राज किशोर शर्मा ने कहा कि मतदान प्रक्रिया पूरा सफल रहा. साथ ही बहुउद्देशीय हॉल में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं." पूरा दिन सुरक्षा व्यव्सथा बनी रही परिसर में 600 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात थे. इनमें से कुछ ने बॉडी कैमरा भी पहन रखा था. 


मतदान के बीच हेराफेरी का आरोप
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर इवीएम पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. दावा किया जा रहा है कि हंसराज और किरोड़ीमल कॉलेजों में ABVP उम्मीदवारों के नामों के आगे नीली स्याही के निशान पाए गए हैं. ABVP ने इस आरोप को निराधार बताते हुए DUSUके सभी चार पददों पर जीत का भरोसा जताया था. 


किरोड़ीमल कॉलेज में दोपहर करीब 1.30 बजे NSUI अध्यक्ष रौनक खत्री लगभग 40 बाहरी लोगों के साथ परिसर में घुस आए. सुरक्षाकर्मियों ने समूह को रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वे जबरन कॉलेज परिसर में घुसे तो झड़पें शुरू हो गईं. 
चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, अब सभी की निगाहें मतगणना पर हैं, सुबह 8 बजे उत्तरी परिसर स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पस हॉल में शुरू की जाएगी. ये नतीजे आने वाले वर्ष के लिए भारत के सबसे राजनीतिक रूप से सक्रिय छात्र संघों में से एक के नेतृत्व का निर्धारण करेंगे.

ये भी पढ़ेंः- राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर नहीं, पार्टी के आंतरिक सिस्टम पर ही उठा दी है उंगली!

संबंधित सामग्री

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.