बिहार विधानसभा चुनाव 2025

गयाजी में जीतन राम मांझी ने कहा एनडीए 160 सीट जीतेंगी, नीतीश के नेतृत्व में बिहार में फिर बनेग सरकार

By : News11 Bharat
गयाजी में जीतन राम मांझी ने कहा एनडीए 160 सीट जीतेंगी, नीतीश के नेतृत्व में बिहार में फिर बनेग सरकार

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गया जी/डेस्क:  गया जी के बोधगया विधानसभा के फतेहपुर के खेल मैदान में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और एलजेपीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान दोनों चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान एनडीए उम्मीदवार डॉ श्याम देव पासवान के पक्ष में वोट करने के लिए लोगों से अपील की. जीतन राम मांझी ने कहा, यह मेरी कर्मभूमि है. हम यहीं से पहली बार 1980 में विधायक आप लोग के आशीर्वाद से बने हैं. हम यहां की जनता मालिक मतदाता सभी को प्रणाम करते हैं. और आप सभी से अपील करने आए हैं कि हमारी हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ई. नंदलाल मांझी पार्टी से बगावत कर  निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं उसको वोट नहीं देना है. हमारा एनडीए के गठबंधन के उम्मीदवार डॉ श्यामदेव पासवान है इनको वोट देना है, इनको जीतना है. इनको जिताएंगे तो एनडीए का हाथ मजबूत होगा. बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार बिहार आगे लेकर चल रहे हैं.

जीतन राम मांझई ने कहा कि लालू यादव जी जेल जा चुके हैं, बेल पर बाहर हैं और अभी उनका न्यायालय में मामला चल रहा है. इस तरह से हम सभी के हाथ मजबूत करिए. नरेंद्र मोदी जी के हाथ को मजबूत करिए. नरेंद्र मोदी सभी गरीब बच्चों को मंत्री बनाए हैं. हम नरेंद्र मोदी जी और नीतीश कुमार से कहे है कि 243 सीट में से 80% सीट जीत होगी एनडीए की. यानी 160 सीट एनडीए जीतेगी.

नरेंद्र मोदी जी  बिहार में पटना में बोले  है, राहुल गांधी की कनपटी पर रिवाल्वर सटा कर मुख्यमंत्री चेहरा  घोषित करवाए है. महागठबंधन की सरकार आएगी तो बिहार के मां-बेटी सुरक्षित न रहेगी. क्राइम बढ़ जायेगा.  इसलिए बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी. नरेंद्र मोदी जी हमारा ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के करारा जवाब दिए हैं.  पुलवामा हमले में देश के 26 पर्यटक और जवान शहीद हुए थे. मोदी जी बिहार की धरती से ही बदला लेने की बात कही थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारतीय सेना के मोदी जी से कहे की बस 5 दिन के हमारा समय दीजिए ताकि हम पाकिस्तान का नक्शा ही मिटा दें. लेकिन हमारे नरेंद्र मोदी मुसलमान से प्यार करते हैं. इसलिए पाकिस्तान में मुस्लिम  बर्बाद हो जाएगा. वह सिर्फ आतंकवादी ठिकाने पर आतंकी खत्म किया है. एनडीए के  मुस्लिम नेता शाहनवाज हुसैन बोले कि राजद मुस्लिम से वोट लेती है.जिसका कम वोट है उसको डिप्टी सीएम के चेहरा घोषित किया है.मुस्लिम के वोट ज्यादा है उसका डिप्टी सीएम के चेहरा नहीं घोषित किया. 

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी छपरा के जलालपुर पहुंचे, मांझी विधानसभा में एनडीए के पक्ष में की जनसभा

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.