न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी गयी है. शशांक राज पुनः BJP युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं. बता दें कि भाजपा द्वारा पहले 6 मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी थी. युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के घोषणा का इंतजार था. शशांक राज का नाम पिछले दिनों से चर्चा में चल रहा था.
