‘वंदे मातरम’

केंद्रीय गृह अमित शाह का कांग्रेस द्वारा ‘वंदे मातरम’ के केवल दो छंद गाने के निर्णय पर करारा हमला

1937 में तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस ने 'वंदे मातरम्' के दो टुकड़े किए, वहीं से दो-राष्ट्र सिद्धांत को ताकत मिली और देश का विभाजन हुआ

By : Ark Sahuliyar
केंद्रीय गृह अमित शाह का कांग्रेस द्वारा ‘वंदे मातरम’ के केवल दो छंद गाने के निर्णय पर करारा हमला

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति ने ‘वंदे मातरम’ के केवल दो छंद गाने का निर्णय लेकर 1937 की तुष्टीकरण की राजनीति को फिर दोहराया है. अमित शाह ने कहा कि 1937 में कांग्रेस के इसी निर्णय ने देश के विभाजन की नींव मजबूत की थी. ‘वंदे मातरम’ के 150वें वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने इस ऐतिहासिक गलती को सुधारते हुए सरकारी कार्यक्रमों में पूर्ण गीत गाने का निर्णय लिया है. केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस के फैसले को तुष्टीकरण, बंकिम बाबू और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बताते हुए जनता से इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की.

अमित शाह ने कहा कि कल कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति ने एक आश्चर्यजनक और देश विरोधी फैसला लिया है. उन्होंने अपनी पार्टी के 1937 के प्रस्ताव का अनुसरण करते हुए महान ‘वंदे मातरम’ गीत के केवल दो छंद गाने का फैसला किया है. पूरे देश को याद रखना चाहिए कि 1937 में कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए ‘वंदे मातरम’ के दो टुकड़े कर देश के विभाजन की नींव डाली थी. वहीं से दो-राष्ट्र के सिद्धांत को ताकत मिली और अंततः देश का विभाजन हुआ तथा पाकिस्तान का जन्म हुआ. आज जब उस ऐतिहासिक गलती को ‘वंदे मातरम’ के गीत के प्राकट्य के 150वें वर्ष में मोदी सरकार ने सुधारते हुए बंकिम बाबू की इस अमर कृति को पूरा गीत गाकर राष्ट्रीय एकात्मता को फिर से सुदृढ़ करने का प्रयास किया है और सभी सरकारी कार्यक्रमों में इसे पूर्ण रूप से गाने का निर्णय किया है तथा उस निर्णय को कानूनी जामा भी पहनाया है, तो कल कांग्रेस ने इसकी अवहेलना करने का निर्णय लिया है.

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का यह निर्णय केवल और केवल उसकी घोर तुष्टीकरण की नीति की पुष्टि करता है. वोट बैंक के तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस ने स्वर्गीय बंकिम बाबू की इस अमर कृति का न केवल अपमान किया है, बल्कि उन लाखों शहीदों का भी अपमान किया है, जो ‘वंदे मातरम’ का नारा लगाते-लगाते देश की आजादी के लिए फांसी पर चढ़ गए और जिन्होंने कई साल जेल में काटे. आज कांग्रेस पार्टी 1937 के अपने पार्टी प्रस्ताव को मान रही है और पार्लियामेंट के एक्ट को नकार रही है. हमें बड़ा आश्चर्य है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी फिर एक बार इस देश में तुष्टीकरण की राजनीति को पुरजोर तरीके से आगे बढ़ा रही है. हम देश की जनता से अपील करते हैं कि एक बार इस देश ने ‘वंदे मातरम’ के दो टुकड़े होने देने की गलती की थी और उस गलती के गंभीर परिणाम देश ने भुगते हैं.

अमित शाह ने कहा कि अब देश की जनता एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के इस फैसले के खिलाफ आवाज बुलंद करे कि अब इस देश में तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी. यह आजाद देश है. आजादी के 80 साल बाद 1937 में कांग्रेस ने जो फैसला किया था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुधारा है. उसके विरोध को इस देश की जनता अब सहन नहीं करेगी. भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस पार्टी के इस फैसले की कड़ी निंदा करती है और इसका जनता के बीच तथा विधायी सदनों में भी पुरजोर विरोध करेगी.

यह भी पढ़ें- खनिज क्षेत्रों के हित में सेस लगाने का अधिकार मिले, लेकिन राशि का उपयोग केवल उन्हीं क्षेत्रों के विकास पर हो: सुदेश महतो

 

संबंधित सामग्री

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा यूपीआई व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित एमडीआर को वापस लेने की मांग की.

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

अभिभावकों की शिकायतों के बाद उपायुक्त रामगढ़ ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

किसानों को समय पर भुगतान, धान की पारदर्शी खरीद और बिचौलियों पर रोक सरकार की प्राथमिकता