Sunday, Mar 16 2025 | Time 03:01 Hrs(IST)
देश-विदेश


President Droupadi Murmu Speech Live: अभिभाषण में राष्ट्रपति ने आपातकाल का किया जिक्र, कहा- पेपर लीक पर सरकार का रुख सख्त

President Droupadi Murmu Speech Live: अभिभाषण में राष्ट्रपति ने आपातकाल का किया जिक्र, कहा- पेपर लीक पर सरकार का रुख सख्त
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः 18वीं लोकसभा के पहली सत्र में राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रही है. इससे पहले जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला संसद भवन पहुंचा तो उनका उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्वागत किया. बता दें,  लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अगले 5 सालों के लिए नई सरकार के रोडमैप की रूपरेखा सदन में रख रही हैं




आपातकाल के समय देश में मचा था हाहाकार- राष्ट्रपति मुर्मू 

अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आपातकाल का भी जिक्र किया साथ ही उन्होंने कहा कि संविधान पर कई बार हमले हुए. आपातकाल के वक्त देश में हाहाकार मच गया था. एक सशक्त भारत के लिए हमारी सेनाओं में आधुनिकता अति आवश्यक है. युद्ध की स्थिति में हम सर्वश्रेष्ठ बनें-इसके लिए सेनाओं में सुधार की प्रक्रिया निरंतर चलती रहनी चाहिए. मेरी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में इसी सोच के साथ कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. पिछले एक दशक में हमारा रक्षा निर्यात 18 गुना बढ़कर 21 हजार करोड़ रुपए तक पहुंचा है. 





खरीफ फसलों के लिए सरकार ने MSP में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की- राष्ट्रपति 

राष्ट्रपति ने कहा कि PM किसान सम्मान निधि के तहत सरकार ने देश के किसानों को 3 लाख 20 हजार करोड़ से अधिक राशि प्रदान की है. मेरी सरकार के नए कार्यकाल की शुरुआत से अब तक 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों को हस्तांतरित की जा चुकी है. खरीफ फसलों के लिए सरकार ने MSP में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है. वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आज का भारत अपनी कृषि व्यवस्था में बदलाव कर रहा है. जैविक उत्पादों की मांग आजकल दुनिया में तेजी से बढ़ रही है. इस मांग को पूरा करने की भारतीय किसानों के पास पूरी क्षमता है, इसलिए सरकार प्राकृतिक खेती और इससे जुड़े उत्पादों की सप्लाई चेन को सशक्त कर रही है.





अभिभाषण में राष्ट्रपति ने पेपर लीक का जिक्र भी किया

अभिभाषण में राष्ट्रपति ने पेपर लीक का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. पहले भी कई राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं. इस मामले पर दलीय राजनीति से ऊपर उठकर देशव्यापी ठोस कदम और उपाय करने की आवश्यकता है.




राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत की विकास गति को और तेज किया जाएगा. ग्रोथ की निरंतरता हमारी गारंटी है और आने वाले बजट में ऐतिहासिक कदम दिखेंगे. देश के किसानों का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 'किसानों को 20 हजार करोड़ ट्रांसफर किए गए. हम किसानों को ज्यादा से ज्यादा आत्मनिर्भर बनाएंगे. 




यह दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था - राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था उत्साह और उमंग के साथ करीब 64 करोड़ मतदाताओं ने अपना कर्तव्य निभाया है. महिलाओं ने इस बार भी बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया. इस चुनाव की एक सुखद तस्वीर जम्मू-कश्मीर से भी सामने आई है. कश्मीर घाटी में वोटिंग के अनेक दशकों के रिकॉर्ड टूटे हैं.




नवनिर्वाचित सदस्यों और नवनिर्वाचित स्पीकर को दी बधाई

अभिभाषण शुरूआत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सभी सदस्यों और नवनिर्वाचित स्पीकर ओम बिरला को बधाई और शुभकामनाएं दी. इस बीच उन्होंने सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग को भी धन्यवाद दिया. राष्ट्रपति ने जम्मू कश्मीर से चुनाव की आई तस्वीरों को सुखद बताया साथ ही कहा कि इस बार घाटी में दशकों का रिकॉर्ड टूटा है. जम्मू कश्मीर में हमने हड़ताल का दौर देखा. अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि लगातार तीसरी बार जनता ने सरकार पर भरोसा जताया और मेरी सरकार को निरंतरता में विश्वास है.

 


अधिक खबरें
होली पर चेहरे और शरीर पर लग जाए पक्का रंग तो ऐसे छुड़ाए आसानी से
मार्च 15, 2025 | 15 Mar 2025 | 9:55 AM

एक बार आप रंग साफ करने के लिए कॉटन पैड का यूज कर लें फिर बचे हुए रंगो को साफ करने के लिए बादाम का तेल और जौ के आटे का एक घोल बनाए. इस घोल को चेहरे और स्किन पर साबुन की तरह यूज करें. इससे चेहरे पर लगा रंग साफ हो जाएगा साथ ही स्किन को भी किसी तरह का साइड इफ़ेक्ट नहीं होगा.

अब ये कभी होली नहीं खेलेंगे! होली पर बदतमीजी कर रहे लड़कों को लड़कियों ने सिखाया सबक
मार्च 15, 2025 | 15 Mar 2025 | 12:24 PM

कहने के लिए तो होली रंगों का त्योहार है, जिसे पूरे देशभर में लोग बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं. इस त्योहार का यही नियम है कि परिवार, दोस्तों के साथ रंग और पानी लेकर खूब खेलना चाहिए लेकिन लोगों को इस बात का खास ख्याल रखना भी जरुरी है कि उनके वजह से कोई और परेशान ना हो या फिर किसी को कोई तकलीफ ना हो. हालांकि लोग इन बातों को नहीं समझते हैं. उन्हें लगता है बुरा न मानो होली है बोलकर वो कुछ भी कर सकते हैं. लेकिन फिर इसकी ऐसी सजा भी मिलती हैं. जिसकी उनलोगों ने कभी भी कल्पना नहीं की होगी.

होली ठंडाई के बिना मानी जाती है अधूरी, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण ?
मार्च 15, 2025 | 15 Mar 2025 | 11:41 AM

होली पर ठंडाई पीने का सिर्फ सेहत से ही नहीं धर्म से भी गहरा नाता है. इस त्योहार का संबंध भगवान शिव से जुड़ा हुआ है. ठंडाई को शिव भक्तों का पसंदीदा ड्रिंक माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि ठंडाई में मिलाए जाने वाले खास मसाले और भांग भगवान शिव को बहुत प्रिय थे. इसलिए होली पर इसे पीने की परंपरा चली आ रही है.

'जब तक बसंती नहीं मिलेगी, नीचे नहीं उतरूंगा' गर्लफ्रेंड के साथ रहने की जिद में युवक ने किया ऐसा कांड
मार्च 15, 2025 | 15 Mar 2025 | 11:55 AM

प्यार में हदें पार करने वाले तो कई देखें है लेकिन ऐसा पहली बार देखा है, जहां एक युवक अपनी प्रेमिका या यूं कहें तो अपनी बसंती के साथ रहने की जिद करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गया. यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले (Gariyabandh) के मैनपुर की हैं. मामले के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत करने के बाद युवक को नीचे उतारा.

फेसबुक का प्यार युवक को पड़ा भारी! होटल के कमरे में जैसे ही मारी एंट्री बीवी ने किया ऐसा Welcome
मार्च 15, 2025 | 15 Mar 2025 | 10:04 AM

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाकी और हैरान करने वाली खबर आई है, जहां एक पति के द्वारा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर नई-नई महिलाओं से फ्लर्ट करने और अफेयर चलाने की हरकतें रंगे हाथों पकड़ी गई. पत्नी ने पति की धोखाधड़ी का पर्दाफाश करने के लिए ऐसा मास्टर प्लान तैयार किया कि पति के होश उड़ गए.