न्यूज़11 भारत
रांची /डेस्क: भारतीय जनता पार्टी की विधायक रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इसके साथ ही वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं.रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य सीनियर नेताओं की मौजूदगी में शपथ लिया हैं.
भाजपा 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बना रही है. रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. भाजपा ने इस महीने की शुरुआत में ऐतिहासिक जनादेश के साथ 48 सीटें जीतीं और आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया. बताते चले दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता वर्तमान में भाजपा की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी. सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी.
बता दें कि रेखा गुप्ता, दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं. उनका जन्म हरियाणा में हुआ था और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं. विधायक दल की बैठक में पार्टी के सभी 48 विधायक मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- आचार संहिता उल्लंघन मामले में बंधु तिर्की पर MP-MLA कोर्ट आज सुनाएगा फैसला