झारखंडPosted at: जून 14, 2024 मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे संजय सेठ व अन्नपूर्णा देवी, BJP कार्यालय में किया जाएगा सम्मानित
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शुक्रवार को रांची एयरपोर्ट पहुंचे. जहां बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. वहीं दोनों नेताओं का काफिला भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर बढ़ गया है, जहां उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. बता दें कि मंत्री बनने के बाद से संजय सेठ का यह पहला रांची दौरा है. वह तीन दिनों तक राज्य के दौरे पर रहेंगे.