झारखंड » सिमडेगाPosted at: जनवरी 16, 2025 मुख्यमंत्री से मिले सिमडेगा झामुमो जिलाध्यक्ष व जिला सचिव
न्यूज़11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सिमडेगा झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना और जिला सचिव मो सफीक खान ने रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से संगठन मजबूती पर और जिले के विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराए. उन्होंने मुख्यमंत्री से सिमडेगा की समस्याओं को दुरकर विकास के कार्य करने और जिले में डॉक्टर की कमी दूर करने की मांग की. जिसपर मुख्यमंत्री के द्वारा उन्हें सकारात्मक आश्वासन मिला.