श्रीकांत/न्यूज़11 भारत
गिरिडीह/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश की ओर से संगठन महापर्व सदस्यता अभियान को लेकर सभी जिलों में स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है. सभी मंडलों में बूथों पर विधानसभा स्तर पर विभिन्न स्थानों पर यह अभियान चलाया जा रहा है. भाजपा द्वारा प्रत्येक छह वर्ष बाद सदस्यता अभियान चलाया जाता है और पार्टी में नए सदस्यों को शामिल किया जाता है.इस बार झारखंड में साठ लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है. झारखंड में 22 दिसंबर से पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू किया गया है और जनवरी माह के अंत तक यह अभियान चलाया जाएगा.
वही गिरिडीह जिले में पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है. प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा लगातार अलग अलग क्षेत्रो में भ्रमण कर सदस्य बना रहे हैं और लोगो को पार्टी के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान में इस बार पूरी जानकारी देनी है बताया कि 50 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले को ही पार्टी द्वारा सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा. इस अभियान के दौरान पार्टी की विचारधारा और नीतियों में विश्वास रखने वाले ज्यादा से ज्यादा लोगों को सक्रिय सदस्य के रूप में जोड़ा जाएगा. पार्टी के कार्यकर्ता से नेता तक इस अभियान में जुड़े है और झारखंड जुड़ेगा हमारे साथ.