विंबलडन 2026

चेक गणराज्य की 21 वर्षीय लिंडा नोस्कोवा ने जीता विंबलडन खिताब, अपने ही देश की कैरोलिना मुचोवा को दी मात

शानदार संयम दिखाते हुए जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब <br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चेक गणराज्य की 21 वर्षीय लिंडा नोस्कोवा ने जीता विंबलडन खिताब, अपने ही देश की कैरोलिना मुचोवा को दी मात

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के शोर में टेनिस की बड़ी चैम्पियनशिप की एक खिताबी जीत गुम हो गई. चेक गणराज्य की 21 वर्षीय लिंडा नोस्कोवा ने विंबलडन 2026 जीतने का बड़ा कारनामा किया है. अपने ही देश की कैरोलिना मुचोवा को तीन सेटों तक चले मुकाबले में 6-2, 5-7, 6-3 से हराकर टेनिस का सबसे बड़ा खिताब अपने नाम किया है. नोस्कोवा के लिए सबसे बड़ी खुशी इस बात की रही कि उनका पहला ग्रैंड स्लैम खिताब विंबलडन है. यह मुकाबला करीब दो घंटे तक चला. मुकाबले में नोस्कोवा ने जबरदस्त संयम दिखाया और करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की.

नोस्कोवा को पहला सेट जीतने में कोई दिक्कत नहीं हुई. यह सेट उन्होंने 6-2 से जीत लिया. लेकिन दूसरे सेट में उनका संयम थोड़ा लड़खड़ाया जिसका फायदा उठाते हुए मुचोवा ने जबरदस्त वापसी करते हुए 7-5 से सेटअपने नाम किया. नोस्कोवा इस सेट को जीतने और खिताब जीतने के बेहद करीब थीं. वह 5-2 की बढ़त भी बना चुकी थीं, लेकिन मुचोवा ने खेल को पलटते हुए सेट 7-5 से अपने नाम कर लिया.

तीसरे सेट में नोस्कोवा ने दूसरे सेट वाली गलती नहीं की. इस सेट में वह काफी आक्रामक दिखीं और 5-2 की बढ़त बना ली। मुचोवा ने फिर वापसी की कोशिश जरूर की लेकिन, नोस्कोवा ने उन्होंने कोई मौका दिए बिना, गेम, सेट और खिताब अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़ें: बैंकॉक के पब में लगी भीषण आग, भागने का नहीं मिला रास्ता, 27 की मौत; गंभीर रूप से 22 जख्मी

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.