Asian Games 2026
एक्सक्लूसिव

भारत के खाते में आया एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत-सुरुचि का कमाल

 एशियन गेम्स 2026 के छठे दिन भारत के लिए शूटिंग से बड़ी खुशखबरी आई. भारत ने प्रतियोगिता में अपना दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

By : Amisha Pathak
भारत के खाते में आया एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत-सुरुचि का कमाल

न्यूज़11 भारत

स्पोर्ट्स/डेस्क:  एशियन गेम्स 2026 के छठे दिन भारत के लिए शूटिंग से बड़ी खुशखबरी आई. जानकारी के मुताबिक, कमलजीत और सुरुचि इंडर सिंह की दमदार जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारत ने प्रतियोगिता में दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया. शूटिंग में भारतीय टीम ने कुल 484.6 अंक हासिल किया और दक्षिण कोरिया को 6.6 अंकों के अंतर से पीछे छोड़ा.

क्वालिफिकेशन में भी किया शानदार प्रदर्शन

कमलजीत और सुरुचि ने फाइनल से पहले क्वालिफिकेशन राउंड में 587 अंक और 29 इनर-10 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया था. भारतीय जोड़ी ने 196,195 और 196 की तीन शानदार सीरीज खेलीं और फाइनल में जगह बनाई. हालांकि, पिछले दो दिनों के प्रदर्शन के बाद यह भारत के लिए खास वापसी मानी जा रही है. 

फाइनल में दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़ा

भारतीय टीम ने फाइनल में शुरुआत से ही पकड़ बनाए रखी थी. इसी के साथ कुल 484.6 अंक हासिल किए. जबकि, दक्षिण कोरिया की टीम 478.0 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही. वहीं, ईरान ने 415.8 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया.

भारत का दूसरा गोल्ड

खबरों के अनुसार, कमलजीत और सुरुचि का यह गोल्ड भारत का एशियन गेम्स 2026 में दूसरा स्वर्ण पदक है. इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड हासिल किया था.

यह भी पढ़ें:  90's के वो सुपरहिट गाने, जिन्हें आज भी नहीं भूले लोग

संबंधित सामग्री

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

पति ने दिया 'तलाक का नोटिस' तो पत्नी ने सास पर ठोंक दिया दहेज का केस, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

पति ने दिया 'तलाक का नोटिस' तो पत्नी ने सास पर ठोंक दिया दहेज का केस, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

झारखंड उच्च न्यायालय ने दहेज प्रताड़ना के एक 19 साल पुराने मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है.

देवरी थाना क्षेत्र में चितरोकुराह में घर का ताला तोड़कर दो लाख नगद सहित लगभग साढ़े तीन लाख के जेवरात की चोरी

देवरी थाना क्षेत्र में चितरोकुराह में घर का ताला तोड़कर दो लाख नगद सहित लगभग साढ़े तीन लाख के जेवरात की चोरी

चितरोकुराह में एक ही रात चोरों ने कुल चार घरों को बनाया निशाना, लाखों के सामान पर हाथ किया साफ

यूसिल की बांदु-हुराग यूरेनियम प्रोजेक्ट के 226 ठेका मजदूरों को जबरन हटाए जाने पर धनबाद ट्रिब्यूनल कोर्ट 01 ने  दी राहत

यूसिल की बांदु-हुराग यूरेनियम प्रोजेक्ट के 226 ठेका मजदूरों को जबरन हटाए जाने पर धनबाद ट्रिब्यूनल कोर्ट 01 ने दी राहत

ठेका कंपनी गल्फ आयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को ढाई करोड़ रुपया भुगतान का दिया आदेश

जमशेदपुर में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं से आक्रोश, कल बंद रहेगा पूरा गोलमुरी बाजार 

जमशेदपुर में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं से आक्रोश, कल बंद रहेगा पूरा गोलमुरी बाजार 

गोलमुरी में एक ही दिन में केनरा बैंक में डकैती और एक ज्वेलरी दुकान में चोरी के मामलों के बाद, बाजार के लोग अपराधी घटनाओं के खिलाफ उठ खड़े हो गए हैं.