न्यूज़11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क: टीम इंडिया के आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे और टी20 स्क्वाड का ऐलान जल्द होने की संभावना है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि वनडे टीम की कप्तानी टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को सौंपी जा सकती है. यदि ऐसा होता है, तो यह एक महत्वपूर्ण बदलाव होगा, जो भविष्य की रणनीति का संकेत देता है. सूत्रों के मुताबिक, रोहित शर्मा और विराट कोहली को आगामी वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल किया जाएगा, लेकिन रोहित अब कप्तान की भूमिका में नहीं, बल्कि बतौर खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे.
रोहित को नहीं बुलाया गया टीम मीटिंग में
इस खबर को और मजबूती तब मिली जब जानकारी सामने आई कि हाल ही में हुई चयन बैठक में रोहित शर्मा को आमंत्रित नहीं किया गया. जबकि हेड कोच गौतम गंभीर और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इस मीटिंग में शामिल थे. इससे यह स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट अब दीर्घकालिक दृष्टिकोण से सोच रहे हैं. खासकर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए.
गिल को दी जा सकती है जिम्मेदारी
सूत्रों की मानें तो 26 वर्षीय शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया जा सकता है. चयनकर्ताओं ने गिल से व्यक्तिगत रूप से बात कर उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए तैयार किया है. मीटिंग के दौरान उन्हें यह भी बताया गया कि टीम को भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है.
सूर्यकुमार यादव बने रहेंगे टी20 के कप्तान
जहां वनडे टीम की कप्तानी में बदलाव की चर्चा है, वहीं टी20 टीम के नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कप्तान पद पर बरकरार रखा जा सकता है.
BCCI की दीर्घकालिक रणनीति
BCCI अब 2027 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टीम में युवा खिलाड़ियों को नेतृत्व में लाने की तैयारी कर रही है. शुभमन गिल की कप्तानी इस दिशा में पहला बड़ा कदम साबित हो सकती है. इसके साथ ही रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर भी बोर्ड जल्द कोई अहम फैसला ले सकता है. इस ऑस्ट्रेलिया दौरे की वनडे सीरीज, रोहित और कोहली के लिए अंतिम अंतरराष्ट्रीय वनडे सीरीज भी साबित हो सकती है. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उनकी फॉर्म और फिटनेस आगामी महीनों में कैसी रहती है.
भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल
19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी
29 अक्टूबर: पहला T20, कैनबरा
31 अक्टूबर: दूसरा T20, मेलबर्न
2 नवंबर: तीसरा T20, होबार्ट
6 नवंबर: चौथा T20, गोल्ड कोस्ट
8 नवंबर: पांचवां T20, ब्रिस्बेन
ये भी पढ़ें- माता वैष्णो देवी यात्रा 3 दिन के लिए स्थगित, खराब मौसम के चलते 5-7 अक्टूबर तक रहेगी बंद
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बड़ी खबर, शुभमन गिल होंगे वनडे टीम के कप्तान! बतौर खिलाड़ी खेलेंगे रोहित-विराट
संबंधित सामग्री
एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या
मारपीट के बाद घायल हुए ऑटो चालक ने रांची के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी
मवेशी के साथ मारपीट का विरोध करना पड़ा भारी, सभी आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडे से महिला के साथ की मारपीट की
Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद
स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य
जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट
नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और बिना ब्लर किए वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित, एफआईआर की होगी कार्रवाई।
IND W vs SL W: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका से भिड़ंत
एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है. गोल्ड मेडल के लिए होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीत लिया है.